इलेक्शन

Rajasthan BJP Candidate List : यहां देखें राजस्थान BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 08:41 PM IST

Rajasthan BJP Candidate Full List, राजस्थान BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी सूची: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर व 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा।

Image

राजस्थान BJP प्रत्याशियों की सूची

Photo : Times Now Digital

Rajasthan BJP Candidate Full List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। राजस्थान की बात करें तो पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में बीजेपी ने इस राज्य में क्लीन स्वीप किया था और सभी सीटें जीतीं थीं। बीजेपी को इस बार भी राजस्थान से काफी उम्मीद है।

हालांकि, इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रही है। हालांकि, पूरी तस्वीर 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर व 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा।

राजस्थान बीजेपी प्रत्याशियोंं की पूरी सूची (Rajasthan BJP Candidate Full List)

सीट उम्मीदवार
गंगानगर (एससी)प्रियंका बालन
बीकानेर (एससी)अर्जुन राम मेघवाल
चुरुदेवेंद्र झाझरिया
झुंझुनूंशुभकरण चौधरी
सीकरसुमेधानंद सरस्वती
जयपुर ग्रामीण राजेंद्र सिंह
जयपुर मंजू शर्मा
अलवरभूपेंद्र यादव
भरतपुर (एससी)रामस्वरूप कोली
करौली-धौलपुर (एससी)इंदू जाटव
दौसा (एसटी)कन्हैया लाल मीणा
टोंक-सवाई माधोपुरसुखबीर सिंह जौनपुरिया
अजमेर भागीरथ चौधरी
नागौर ज्योति मिर्धा
पालीपीपी चौधरी
जोधपुर गजेंद्र सिंह शेखावत
बाड़मेर कैलाश चौधरी
जालौर लुंबाराम चौधरी
उदयपुर (एसटी)मन्ना लाल रावत
बांसवाड़ा (एसटी)महेंद्र मालवीय
चित्तौड़गढ़चंद्र प्रकाश जोशी
राजसमंद महिला विश्वेश्वर सिंह
भीलवाड़ा दामोदर अग्रवाल
कोटा ओम बिड़ला
झालावाड़ दुष्यंत सिंह
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article