इलेक्शन

Loksabha Election: राहुल गांधी का दावा, 'रेलवे को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना पड़ेगा'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 04:04 PM IST

Congress vs BJP : राहुल गांधी ने दावा किया है कि रेलवे को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना पड़ेगा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके।'

Image

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तीखा तंज।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार रेलवे को ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है ताकि उसे इसे अपने ‘मित्रों’ को बेचने का बहाना मिल सके। उन्होंने लोगों से आम आदमी की सवारी को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाने का अनुरोध किया।

मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सजा बन गया- राहुल

राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधने के लिए ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें लोग ट्रेन के शौचालयों में और फर्श पर बैठकर यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नरेंद्र मोदी के राज में ‘रेल का सफर’ सजा बन गया है। आम आदमी की ट्रेनों से जनरल डिब्बे कम कर सिर्फ ‘एलीट ट्रेनों’ का प्रचार कर रही मोदी सरकार में हर वर्ग का यात्री प्रताड़ित हो रहा है।'

राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल

उन्होंने दावा किया कि लोग ‘कन्फर्म’ टिकट लेकर भी अपनी सीट पर चैन से बैठ नहीं पा रहे, आम आदमी जमीन पर और शौचालय में छिपकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेल को कमजोर कर ‘अयोग्य’ साबित करना चाहती है ताकि उसे अपने मित्रों को बेचने का बहाना मिल सके।'

राहुल गांधी ने कहा कि अगर आम आदमी की सवारी को बचाना है तो रेलवे को बर्बाद करने में जुटी मोदी सरकार को हटाना होगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article