इलेक्शन

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं'

Congress Press Conference: लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम कल भारत में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं... हम अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करते हैं और उनसे पूछे बिना प्रेस को कोई बयान नहीं देंगे।

Image

देश चलाने के लिए मोदी-शाह की जरूरत नहीं- राहुल गांधी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Congress Press Conference: लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश में जो चुनाव परिणाम आया है, ये जनता की जीत है, लोकतंत्र की जीत है, हम पहले से ही ये कह रहे थे कि ये लड़ाई हमारी मोदी Vs जनता है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस का एक डेलीगेशन चुनाव आयुक्त से भी मिला था। कांग्रेस ने मतगणना धीमी होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम कल भारत में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं... हम अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करते हैं और उनसे पूछे बिना प्रेस को कोई बयान नहीं देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने यह चुनाव सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ा, बल्कि संस्थानों, देश के शासन ढांचे, खुफिया एजेंसियों सीबीआई और ईडीआई, न्यायपालिका के खिलाफ भी लड़ा, क्योंकि इन सभी संस्थानों पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी ने कब्जा कर लिया था...। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह चुनाव परिणाम 'जनता का परिणाम' है... यह स्पष्ट है कि यह जनादेश मोदी जी के खिलाफ है। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article