इलेक्शन

Punjab Politics: कांग्रेस छोड़ दलवीर सिंह गोल्डी ने ज्वाइन की AAP, भगवंत मान के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Punjab Politics: पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण की।

Image

पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ

Photo : Twitter

Punjab Politics: कांग्रेस के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण की। गोल्डी ने कुछ दिन पहले संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर निराशा जताई थी और मंगलवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मान ने आप में गोल्डी का स्वागत करते हुए उन्हें परिश्रमी युवक बताया। उन्होंने कहा कि ‘हम उनके समर्थकों के साथ उनका स्वागत करते हैं।’ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को लिखे अपने इस्तीफे में गोल्डी ने कहा था कि वह प्रदेश नेतृत्व से निराश हैं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

कांग्रेस नेतृत्व को किसी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहिए- गोल्डी

पंजाब की धूरी सीट से विधायक रह चुके गोल्डी लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से टिकट चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने यहां से तीन बार के विधायक सुखपाल खैरा को उम्मीदवार बनाया है। गोल्डी ने 16 अप्रैल को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर नाखुशी जताई थी और कहा था कि पार्टी नेतृत्व को ‘किसी के साथ विश्वासघात’ नहीं करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने 2022 के संगरूर उपचुनाव में ‘प्रतिबद्धता’ जताई थी कि उन्हें 2024 के आम चुनाव में इस सीट से उम्मीदवार बनाया जाएगा। गोल्डी ने 2022 में धूरी से विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान से हार गए थे। वह 2022 में ही संगरूर लोकसभा चुनाव में भी हार गए थे। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article