इलेक्शन

Lok Sabha Elections Result: चुनाव नतीजों के बीच पश्चिम बंगाल के हंसाबाद में बीजेपी कार्यालय में लगाई आग- Video

Hasnabad bjp party office fire: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के संकेत दिख रहे हैं चुनाव नतीजे घोषित होने के बीच हसनाबाद में बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी गई।

Hasnabad bjp party office fire: पश्चिम बंगाल के हंसाबाद में बीजेपी कार्यालय में आग लगाने की घटना सामने आई है, गौर कि आज लोकसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं इस बीच ये घटना सामने आई है, गौर हो कि राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच अक्सर ही झड़प और हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं।

ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टीएमसी से सीधी टक्कर थी जिसमें बीजेपी का दावा था कि वो राज्य में पिछली बार से ज्यादा सीटें हासिल करने वाली है पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं, BJP की सीधी टक्कर TMC से दिख रही है, पश्चिम बंगाल में ज्यादतर सीटों पर ममता असर सामने आते दिख रहा है, जानकारी के मुताबिक TMC यहां 31 सीटों पर आगे चल रही है।

संदेशखाली (बशीरहाट) में BJP पीछे चल रही है

जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक संदेशखाली (बशीरहाट) में BJP पीछे चल रही है वहीं बीजेपी मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी, तामलुक, अलीपुरद्वार, कांथी, बिष्णुपुर, रायगंज, दार्जिलिंग, बनगांव और मालदा उत्तर में आगे दिख रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article