इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: घटक दलों से BJP ने संपर्क साधा, चंद्रबाबू नायडू से PM मोदी, मांझी से शाह ने की बात

Lok Sabha Election 2024: बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर नीतीश कुमार से बात की। एनडीए के नेताओं की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।

Image

बुधवार को एनडीए की बैठक।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में बहुमत के आंकड़े से भाजपा के दूरी बनते ही राजनीतिक खेमों में चहलकदमी शुरू हो गई। खासकर इंडिया गठबंधन में एक नया उत्साह एवं जोश देखने को मिला। गठबंधन के घटक दलों को अपने साथ जोड़े रखने की कवायद भी शुरू हुई। भाजपा नेताओं ने फोन कर अपने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संपर्क साथा। रिपोर्टों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से बात की। यही नहीं अमित शाह ने भी नायडू से बात की।

एनडीए की बुधवार को बैठक

इसके कुछ देर बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच इस मुलाकात में चुनाव नतीजों को लेकर चर्चा हुई। मंगलवार शाम तीन बजे तक चुनाव आयोग की ओर से सीटों पर आए रुझानों के मुताबिक एनडीए गठबंधन 294 सीटों, इंडी गठबंधन 232 सीटों और अन्य 17 सीटें पर आगे थे। केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में भाजपा गठबंधन के अपने सभी साथियों को एकजुट रखने के लिए उनसे लगातार संपर्क किया। पीएम मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एनडीए की दिल्ली में बैठक

बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर नीतीश कुमार से बात की। एनडीए के नेताओं की बुधवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। इस चुनाव में भाजपा ने अपने लिए 370 सीट और एनडीए के लिए 400 पार का लक्ष्य रखा था लेकिन चार जून को आए चुनाव नतीजों में वह अपने इस लक्ष्य से दूर हो गई।

पीएम पद की दावेदारी से अपना नाम हटाएं मोदी-गहलोत

भाजपा को कम सीटें आने पर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर हुई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम चुनाव में न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 370 सीट मिल पाएंगी और न ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीट मिलेंगी ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से अपना नाम हटा लेना चाहिए। मतगणना के रुझानों के बीच गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि न तो भाजपा को 370 सीट मिल पाएंगी और न ही राजग को 400 सीट मिलेंगी। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article