इलेक्शन

PM Modi's Rally in Uttarakhand and Rajasthan: पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में भरेंगे हुंकार, जानें पूरा प्लान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 04:03 PM IST

PM Modi's Rally in Uttarakhand and Rajasthan Today, Lok Sabha Chunav: पीएम मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में रैली करेंगे, तो वहीं अमित शाह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

Image

आज उत्तराखंड और राजस्थान में पीएम मोदी करेंगे रैली।

Photo : Twitter

PM Modi's Rally Uttarakhand and Rajasthan Today Latest Updates: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्र की सत्ता में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के मिशन में जुटी भाजपा के आला नेता लगातार राज्यों का दौरा कर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड और राजस्थान में और केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गंगटोक में सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र ( चुनाव घोषणा पत्र ) जारी करेंगे और इसके बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड और राजस्थान में गरजेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 3:30 बजे उन्हें करौली-धौलपुर में रैली को संबोधित करना है।

एमपी और महाराष्ट्र में अमित शाह भरेंगे हुंकार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुरुवार दोपहर एक बजे मध्य प्रदेश के मंडला और 2:45 बजे खजुराहो लोकसभा में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां नांदेड़ में शाम को 5:30 बजे उनकी रैली होनी है।

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 9:45 बजे गंगटोक में सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र (चुनाव घोषणा पत्र) जारी करेंगे। इसके बाद वह अंडमान और निकोबार पहुंचकर लगभग तीन बजे पोर्ट ब्लेयर के आईटीएफ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article