इलेक्शन

'लालू यादव ने की थी गोधरा कांड के आरोपियों को बचाने की कोशिश', दरभंगा में बोले पीएम मोदी -Video

pm modi on Godhra train arson: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 2002 में गोधरा ट्रेन आगजनी के लिए जिम्मेदार लोगों को 'बचाने' की कोशिश की थी।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

KEY HIGHLIGHTS

  1. 'लालू ने गोधरा में 60 से अधिक कार सेवकों को जिंदा जलाने के लिए 'जिम्मेदार लोगों को बचाने' की कोशिश की'
  2. 'एक शहजादा दिल्ली में और एक पटना में है, दोनों क्रमश: देश और बिहार को अपनी जागीर समझते हैं'
  3. पीएम ने गोधरा ट्रेन का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी दलों पर "तुष्टिकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद अध्यक्ष और तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने 2002 में 'सोनिया मैडम के शासन के दौरान' गोधरा में 60 से अधिक कार सेवकों को जिंदा जलाने के लिए 'जिम्मेदार लोगों को बचाने' की कोशिश की। फरवरी 2002 में साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या से लौट रहे 60 से अधिक यात्रियों की गोधरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से मौत हो गई थी।

बिहार के दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 2002 के गोधरा ट्रेन आगजनी का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी दलों पर "तुष्टिकरण की राजनीति" करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा, 'यह इस तुष्टीकरण की राजनीति के कारण है कि बिहार के 'शहजादा' (Bihar's 'shehzada') (तेजस्वी यादव का जिक्र) के पिता ने उन लोगों को बचाने की कोशिश की जो गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के लिए जिम्मेदार थे।'

पीएम मोदी ने कहा- 'वह (लालू प्रसाद), जो खुद (चारा घोटाला मामलों में) दोषी ठहराए गए हैं, तब रेल मंत्री थे। उन्होंने एक जांच समिति गठित की और एक रिपोर्ट बनवाई जिसने इस भयानक अपराध के दोषियों को दोषमुक्त कर दिया। लेकिन अदालत ने रिपोर्ट को खारिज कर दिया'

विपक्ष पर एससी, एसटी और आदिवासियों से आरक्षण 'लूटने' की कोशिश करने का आरोप लगाया

उन्होंने विपक्ष पर एससी, एसटी और आदिवासियों से आरक्षण 'लूटने' की कोशिश करने का आरोप लगाया, पीएम मोदी ने कहा-'इंडिया ब्लॉक आरक्षण को मुसलमानों की ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा है। वे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और जवाहरलाल नेहरू के विचारों के खिलाफ जा रहे हैं।'

'एक शहजादा दिल्ली में और एक पटना में है'

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा, 'एक शहजादा दिल्ली में और एक पटना में है, दोनों क्रमश: देश और बिहार को अपनी जागीर समझते हैं।' पीएम मोदी ने कहा, 'उनकी मानसिकता तब उजागर हो गई जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और सशस्त्र बलों के बारे में बुरा बोला।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article