इलेक्शन

मेरा देश ही मेरा परिवार- लालू यादव के बयान पर PM Modi ने इंडिया गठबंधन को लपेटा, कहा- मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 4, 2024, 07:48 PM IST

PM Modi Tamil Nadu Visit: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, DMK और इंडी गठबंधन से जुड़ी पार्टियां भ्रष्टाचार और परिवारवादी पार्टियां हैं। इनके लिए अपना परिवार ही सब कुछ है, भ्रष्टाचार ही सब कुछ है।

Image

पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवार वाले बयान पर बोला हमला

Photo : PTI

PM Modi Tamil Nadu Visit: पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवार वाले बयान पर पूरे इंडिया गठबंधन को लपेट लिया। एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है। वो कहते हैं मेरा परिवार नहीं है, मेरा परिवार पूरा देश है।

इंडिया गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

तमिलनाडु में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- डीएमके और कांग्रेस जैसी पार्टियां कहती हैं 'परिवार पहले', और मोदी कहता है 'देश पहले'। इसलिए अब INDI गठबंधन के लोगों ने मुझे गाली देने का नया फॉर्मूला निकाला है। ये लोग कहने लगे हैं मोदी का परिवार ही नहीं है। क्या जिनका परिवार है उन्हें भ्रष्टाचार करने का, सत्ता परिवार के लोगों के लिए हड़पने का लाइसेंस मिल जाता है?... मैंने घर छोड़ा है लेकिन खुद के लिए या मौज-मस्ती के लिए नहीं, बल्कि मेरे देश के लिए। मेरा देश ही मेरा परिवार है, 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं...जिसका कोई नहीं वे भी मोदी के हैं और मोदी उनका है, मेरा भारत मेरा परिवार!

'जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस, DMK और इंडी गठबंधन से जुड़ी पार्टियां भ्रष्टाचार और परिवारवादी पार्टियां हैं। इनके लिए अपना परिवार ही सब कुछ है, भ्रष्टाचार ही सब कुछ है। इसलिए आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है- मैं हूं... मोदी का परिवार! जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है।

तेलंगाना में भी विपक्ष पर बरसे

इससे पहले तेलंगाना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परिवार ना होने’ को लेकर लालू प्रसाद के हमले पर पलटवार करते हुए पूरे भारत को अपना परिवार करार दिया और अपने जीवन को एक ‘खुली किताब’ बताते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने के सपने के साथ उन्होंने कम आयु में ही घर छोड़ दिया था। पीएम मोदी ने ‘परिवारवादी दलों’ पर हमला बोला और कहा कि उनके अलग-अलग चेहरे हो सकते हैं, लेकिन ‘झूठ और लूट’ का उनका चरित्र समान है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article