इलेक्शन

कांग्रेस मर रही है और पाकिस्तान रो रहा है, शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाक उतावला...पीएम मोदी का राहुल पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आणंद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Image

पीएम मोदी का राहुल पर निशाना

PM Modi Attacks Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के आणंद हुई रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पाकिस्तान लोग राहुल को प्रधानमंत्री बनता देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आणंद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, संयोग देखिए, आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजेदार बात यह है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। अब पाकिस्तानी नेता कांग्रेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पाकिस्तान शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतावला है और हम पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस पाकिस्तान की मुरीद है। पाकिस्तान और कांग्रेस की ये पार्टनरशिप अब पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।

क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने पढ़ें-

  • आज मोदी देश को एक करने के सरदार साहब के सपने को पक्का कर रहा है। वहीं कांग्रेस देश को बांटने में जुटी है, कांग्रेस समाज में लड़ाई-झगड़ा कराना चाहती है। काांग्रेस ने कभी SC/ST की परवाह नहीं की। 90 के दशक से पहले कांग्रेस OBC आरक्षण यानी बक्षीपंच को आरक्षण की भी पक्षधर नहीं थी। बरसों से OBC समाज कहता रहा कि OBC कमीशन को, बक्षीपंच आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले। कांग्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी।
  • कांग्रेस ने कभी समझा ही नहीं कि हमारे देश में आदिवासी समाज भी है। इतने साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया।
  • मोदी के आने से पहले इस देश में 2 संविधान, 2 झंडे थे। शहजादे की पार्टी कांग्रेस ने, इनके परिजनों ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। कश्मीर में हिंदुस्तान का संविधान लागू नहीं होता था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। सरदार पटेल की भूमि से आए इस बेटे ने उस 370 को जमींदोज कर दिया।
  • कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर ये संविधान लागू नहीं होता था।
  • कांग्रेस के कारण दशकों तक देश के संविधान के साथ भांति-भांति के खिलवाड़ हुए। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं।
  • 2014 में जब आपने अपने इस बेटे को गुजरात से दिल्ली भेजकर देश की सेवा करने का आदेश दिया, उस समय देश के प्रधानमंत्री बड़े विद्वान अर्थशास्त्री थे। जब उन्होंने छोड़ा था, तब देश दुनिया में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था था। 10 साल में इस गुजराती ने, चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 5वें नंबर पर पहुंचाया।
  • 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ खाते खोले।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article