इलेक्शन

चुनाव में अपनी हार का अखिलेश ने किया बचाव, बोले-ऐसे परिणाम आते रहते हैं, कांग्रेस पर कसा तंज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2023, 03:03 PM IST

Akhilesh Yadav : EVM को लेकर उठ रहे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमारे लैपटॉप अभी चल रहे हैं। हमको जापान और अमेरिका से सीखना चाहिए। वहां एक महीने काउंटिंग होती है। हार के बार अखिलेश यादव ने 'हर घर बेरोजगार, मांगे रोजगार' का नारा दिया।

Image

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

Photo : PTI

Akhilesh Yadav : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में अपनी हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सपा सुप्रीमो ने सोमवार को वाराणसी में कहा कि राजनीति में इस तरह के परिणाम आते रहते हैं। हम परिणाम को स्वीकार करते हैं। लड़ाई अभी लंबी है। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि एमपी में गठबंधन को लेकर बात नहीं बन पाई थी। उसकी परिस्थियां अलग थीं।

अखिलेश ने कांग्रेस पर निशाना साधा

EVM को लेकर उठ रहे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमारे लैपटॉप अभी चल रहे हैं। हमको जापान और अमेरिका से सीखना चाहिए। वहां एक महीने काउंटिंग होती है। हार के बार अखिलेश यादव ने 'हर घर बेरोजगार, मांगे रोजगार' का नारा दिया। साथ ही उन्होंने सनातन विरोध पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सब लोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं।

‘इंडिया’ के बैनर तले चुनाव लड़ने का संकेत दिया

मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पिछड़ने पर समाजवादी पार्टी (सपा) ने तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेशने कमलनाथ के बयान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सपा ने हालांकि अगले वर्ष होने वाला लोकसभा चुनाव विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के बैनर तले कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने का संकेत दिया है।

सपा प्रमुख के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया

चुनावी मुकाबले में कांग्रेस के पिछड़ने पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज सिंह यादव 'काका' ने कहा, 'मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सपा प्रमुख के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने (कमलनाथ ने) चार बार सांसद और उप्र के मुख्यमंत्री रह चुके सपा प्रमुख को 'अखिलेश-वखिलेश' कहा, जिससे मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि जहां भी चुनाव हुए वहां का बहुजन वर्ग और पिछड़े वर्ग के लोग आहत हुए और उसका दुष्प्रभाव नतीजों पर पड़ा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article