इलेक्शन

ओडिशा में पहली बार खिलता दिख रहा कमल, नवीन पटनायक का 24 साल लंबा CM कार्यकाल हो सकता है खत्म

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में बीजेडी काफी पीछे चल रही है। बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेडी 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Image

ओडिशा में पहली बार खिलता दिख रहा कमल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतगणना जारी है। आने वाले 5 साल देश में किसकी सरकार होगी, ये भी साफ हो जाएगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। ओडिशा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी यहां सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की छुट्टी होती दिख रही है।

बता दें, ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी यहां 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) 57 सीटों पर आगे चल रही है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी दो, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और अपराजिता सारंगी जैसे कई भाजपा के दिग्गज क्रमशः संबलपुर, पुरी, केंद्रपाड़ा, बालासोर और भुवनेश्वर से आगे चल रहे हैं। विधानसभा की 147 सीटों के शुरुआती रुझान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दो दशक से अधिक के शासन के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। विपक्षी भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है, उसके बाद बीजद (57) और कांग्रेस (14) पर आगे है। सीएम पटनायक जहां हिंजिली और कांटाबंजी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, वहीं बीजद के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री तुकुनी साहू टिटलागढ़ में पीछे चल रहे हैं, जबकि अतनु सब्यसाची नायक महाकालपाड़ा में पीछे हैं।

वहीं अगर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) 12 सीटें जीतकर सबसे आगे थी। भाजपा ने 8 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ एक सीट पर संतोष किया। 2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजद ने 112 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 23 सीटें जीती थीं। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थीं। ओडिशा में 13 मई से 1 जून के बीच चार चरणों में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article