Khajuraho SP Candidate Nomination Cancel: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की 29 में से एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी यहां से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त हो गया है, इसके पीछे वजह बताई जा रही है पर ऐसा होने से मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन को करारा झटका लगा है।
बताया जा रहा है कि नामांकन फार्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते नामांकन निरस्त किया गया है वहीं कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा है कि ये लोकतंत्र के साथ मजाक है पटवारी ने कहा कांग्रेस पार्टी, इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी। ध्यान रहे कि कांग्रेस ने प्रदेश की 29 में से एक खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी उसपर भी सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है।
जिला प्रशासन ने इसकी दो वजह बताई हैं
जिला प्रशासन ने इसकी दो वजह बताई हैं मीरा यादव ने अपने नामांकन फॉर्म के साथ सत्यापित मतदाता सूची संलग्न नहीं की थी वहीं फॉर्म में दो जगह हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए हैं।
अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की सरेआम हत्या बताया
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की सरेआम हत्या बताया है, वहीं मीरा यादव ने कहा है कि हम इस फैसले को हाईकोर्ट में और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और चुनाव आयोग के पास भी अपनी बात लेकर जाएंगे।
खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उम्मीदवार
गौर हो कि मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं ऐसे में उनके लिए तो ये लॉटरी लगने जैसा हो गया है।
