Niwas MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्य प्रदेश के निवास विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। इस सीट पर BJP ने फग्गन सिंह कुलस्ते को उतारा हैं। इस सीट के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े से है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू हो गई। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। निवास विधानसभा सीट (106) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...
मतगणना का ऐसा है ताजा हाल
| क्रमांक | उम्मीदवार | पार्टी | मत | परिणाम |
| 1. | चैन सिंह वरकड़े | कांग्रेस | 99644 | 9723 वोट से जीत |
| 2. | फग्गन सिंह कुलस्ते | बीजेपी | 89921 | 9723 वोट से हार |
| 3. | देवेन्द्र मरावी | अन्य | 19264 | 80380 वोट से हार |
जानें कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते
फग्गन सिंह कुलस्ते दूसरे नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री हैं। वह पहले नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में 2016 से 2017 तक केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी थे। वह 2014 से मंडला लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 और 2019 में मंडला से छह चुनाव जीते। 2009 में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार बसोरी सिंह मसराम ने 65,053 वोटों के अंतर से हराया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में कुलस्ते ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल सिंह मरावी को 97,674 वोटों के अंतर से हराकर मंडला सीट जीती। फग्गन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत संसदीय मामलों (1999) और जनजातीय मामलों (1999 से 2004) के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
जानें निवास सीट का इतिहास
निवास विधानसभा सीट पर BJP और कांग्रेस के प्रदर्शन की बात करें तो 2013, 2008 और 2003 में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला था। जब रामप्यारे कुलस्ते ने लगातार जीत हासिल की। हालांकि, 2018 में कांग्रेस उम्मीदवार अशोक मर्सकोले ने बड़े अंतर से सीट कांग्रेस को दिला दी थी। इससे पहले, कांग्रेस ने 1998 और 1993 में इस सीट पर कब्जा किया था। वहीं इस सीट से 2023 से मैदान पर उतारे गए फग्गन सिंह कुलस्ते 1990 में जीत हासिल की थी।
