इलेक्शन

जिस लालू यादव के साथ सत्ता की मलाई खाए थे नीतीश, अब उन्हीं के लिए बोले बिगड़े बोल; कहा- इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 20, 2024, 06:36 PM IST

Nitish Kumar News: CM नीतीश कुमार के बयान पर पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा कि अब चाचा जी(नीतीश कुमार) के लिए क्या बोलें। बिहार की जनता समझेगी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहना चाह रहे हैं।

Image

लालू यादव के लिए नीतीश कुमार के बिगड़े बोल

Photo : PTI

Nitish Kumar News: नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में विपक्षी नेता पलटूराम के नाम से नवाजते रहे हैं। पिछले 19 सालों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही हैं, कभी बीजेपी के साथ चले जाते हैं तो कभी लालू यादव के साथ। जिस लालू यादव के साथ कई सालों तक नीतीश कुमार सत्ता की मलाई खा चुके हैं, अब उसी लालू यादव के लिए नीतीश कुमार के बिगड़े बोल सामने आए हैं।

नीतीश कुमार के लालू यादव पर बिगड़े बोल

नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव के बच्चों की संख्या पर सवाल उठाते हुए बयान दिया है। कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- "आजकल कुछ लोग सब कुछ दावा करते हैं। हट गए तो बीवी को बना दिया और अब बाल-बच्चे को... पैदा तो बहुत कर दिए... इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा... लेकिन उतना किया.. और उसी में कई दो बेटी और दो बेटा को लगाकर (राजनीति में)... ये लोग क्या बोलते रहते हैं।"

क्या बोली मीसा भारती

CM नीतीश कुमार के बयान पर पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा- "अब चाचा जी(नीतीश कुमार) के लिए क्या बोलें... बिहार की जनता समझेगी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहना चाह रहे हैं... हम उनपर क्या कहें...।"

नीतीश कुमार को चाचा मानते रहे हैं लालू के बच्चे

दरअसल नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर राजनीतिक जगत में हैरानी इसलिए हो रही है क्योंकि राजनीति से इतर नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच भाई जैसे रिश्ता है। दोनों ने राजनीति की शुरुआत एक साथ ही की थी। लालू के बच्चे सार्वजनिक तौर पर नीतीश कुमार को चाचा कहकर ही संबोधित करते दिखे है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article