इलेक्शन

रवि किशन मेरे पति हैं- चुनाव से पहले बहुत बड़ी मुसीबत में BJP सांसद, 'बेटी' भी आई सामने

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 15, 2024, 10:42 PM IST

Ravi Kishan Wife Controversy: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रवि किशन शुक्‍ला को अपनी बेटी का पिता बताते हुए अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर 'स्वीकार' नहीं कर रहे हैं।

Image

रवि किशन की पत्नी और बेटी का दावा करने वाली अपर्णा ठाकुर

Photo : Twitter

Ravi Kishan Wife Controversy: बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन चुनाव से पहले बड़ी मुसीबत में घिरते दिख रहे हैं। एक महिला ने रवि किशन की पत्नी होने का दावा किया है, साथ ही अपनी बेटी को रवि किशन की बेटी बताते हुए बीजेपी सांसद को अपनाने के लिए कहा है। रवि किशन को बीजेपी ने गोरखपुर से फिर से टिकट दिया है।

अपर्णा ठाकुर ने बताया रवि किशन को अपना पति

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रवि किशन शुक्‍ला को अपनी बेटी का पिता बताते हुए अपर्णा ठाकुर नाम की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर 'स्वीकार' नहीं कर रहे हैं। सोमवार को अपनी बेटी को साथ लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर्णा ठाकुर ने सांसद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- "मेरा नाम अपर्णा है और मेरी बेटी सांसद, अभिनेता रवि किशन की पुत्री है, जिसे वह अपना नहीं रहे हैं।"

कोर्ट जाने की धमकी

अपर्णा ने यह भी कहा कि वह रवि किशन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती है, इसलिए पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं की, लेकिन बेटी के हक और अधिकारों के लिए वह अदालत जाएंगी। अपर्णा ने चेतावनी दी-''मैं इसके लिए अदालत भी जाने वाली हूं। मुख्यमंत्री से मांग करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले।"

रवि किशन ने साधी चुप्पी

PTI के अनुसार इस सिलसिले में रवि किशन से संपर्क की कोशिश की गयी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके जनसंपर्क अधिकारी पवन दुबे ने पूछे जाने पर कहा कि रवि किशन शहर से बाहर हैं और अगर वह इस मामले में कुछ भी कहेंगे तो आपको जरूर सूचित करेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article