इलेक्शन

Lok Sabha Election Results: कहीं 50 तो कहीं 5000 से कम रहा जीत का अंतर, इन उम्मीदवारों की अटकी रही सांसें; देखें लिस्ट

Lok Sabha Elections Results 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये हैं जिसमें कुल 14 सीटें ऐसी रही जिसमें जीत का अंतर 5,000 से कम रहा है। एक सीट तो ऐसी भी रही जिसने हर किसी को चौंका दिया इस सीट पर एक वोट से जीतने वाला उम्मीदवार रिकाउंटिंग में 48 वोट से चुनाव हार गया।

Image

सबसे कम जीत का अंतर

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Elections Results 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये हैं जिसमें कुल 14 सीटें ऐसी रही जिसमें जीत का अंतर 5,000 से कम रहा है। एक सीट तो ऐसी भी रही जिसने हर किसी को चौंका दिया इस सीट पर एक वोट से जीतने वाला उम्मीदवार रिकाउंटिंग में 48 वोट से चुनाव हार गया।

ड्रामेटिक परिणाम

मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में जीत का सबसे कम अंतर मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट पर रहा। यह वही सीट है जहां पर पहले शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल गजानन कीर्तिकर ने एक वोट से जीत दर्ज की और शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र दत्ताराम वायकर की कड़ी आपत्ति के बाद कराई गई रिकाउंटिंग में चुनाव हार गए।

जीत का जश्न मना रहे अमोल गजानन कीर्तिकर रिकाउंटिंग में शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र दत्ताराम वायकर से 48 वोट के अंतर से हार गए। अब इस मुद्दे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

जीत का अंतर कहां रहा कम

क्रमांकसीटउम्मीदवारपार्टीजीत का अंतर
1मुंबई नॉर्थ वेस्ट (Mumbai North West) रवींद्र दत्ताराम वायकरशिवसेना48
2अट्टिंगल (Attingal) एडवोकेट अदूर प्रकाशकांग्रेस684
3जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural) 1615राव राजेंद्र सिंहभाजपा1615
4कांकेर (Kanker) भोजराज नागभाजपा1884
5चंडीगढ़ (Chandigarh) मनीष तिवारीकांग्रेस2504
6हमीरपुर (Hamirpur) अजेंद्र सिंह लोधीसपा2629
7लक्षद्वीप (Lakshadweep) मुहम्मद हमदुल्ला सईदकांग्रेस2647
8फर्रुखाबाद (Farrukhabad) मुकेश राजपूतभाजपा2678
9फिरोजपुर (Firozpur) शेर सिंह घुबायाकांग्रेस3242
10सलेमपुर (Salempur) रमाशंकर राजभरसपा3573
11धुले (Dhule) बछव शोभा दिनेशकांग्रेस3831
12फूलपुर (Phulpur) प्रवीण पटेलभाजपा4332
13विरुधनगर (Virudhunagar)मणिकम टैगोर बीकांग्रेस4379
14धौरहरा (Dhaurahra) आनंद भदौरियासपा4449
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article