Lok Sabha Elections 2024 Results: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब पूरी तरह सामने आ गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के सभी 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक 240 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है और उसे 99 सीट पर जीत मिली है। महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम सबसे अंत में घोषित किया गया। इस निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवणे ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया।
देशभर में लोकसभा के कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात के सूरत से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध चुने जाने के बाद 542 सीट के लिए मतों की गिनती की गई। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, लोकसभा चुनाव में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजनीतिक दलों को प्राप्त सीट की संख्या इस प्रकार है:
| पार्टी | सीटें |
| भारतीय जनता पार्टी | 240 |
| कांग्रेस | 99 |
| समाजवादी पार्टी | 37 |
| तृणमूल कांग्रेस (TMC) | 29 |
| द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) | 22 |
| तेलुगू देशम पार्टी (TDP | 16 |
| जनता दल यूनाइटेड (JDU) | 12 |
| शिवसेना (UBT) | 09 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) | 08 |
| शिवसेना | 07 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) | 05 |
| युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) | 04 |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 04 |
| मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CMP) | 04 |
| इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग | 03 |
| आम आदमी पार्टी (AAP) | 03 |
| झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) | 03 |
| जनसेना पार्टी | 02 |
| भाकपा (माले) (लिबरेशन) | 02 |
| जनता दल सेक्युलर (JDS) | 02 |
| विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) | 02 |
| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) | 02 |
| राष्ट्रीय लोक दल (RLD) | 02 |
| नेशनल कॉन्फ्रेंस | 02 |
| यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल | 02 |
| असम गण परिषद | 01 |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 01 |
| केरल कांग्रेस | 01 |
| रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी | 01 |
| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) | 01 |
| वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी | 01 |
| ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट | 01 |
| शिरोमणि अकाली दल | 01 |
| राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी | 01 |
| भारत आदिवासी पार्टी | 01 |
| सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा | 01 |
| मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) | 01 |
| आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) | 01 |
| अपना दल (सोनेलाल) | 01 |
| आजसू पार्टी | 01 |
| ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) | 01 |
