इलेक्शन

Nagina Lok Sabha Result : भाजपा-सपा को ठेंगा दिखा चंद्रशेखर आजाद ने मारी बाजी, नगीना में लहराया जीत का परचम

Nagina Lok Sabha Result : नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

Image

भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Nagina Lok Sabha Result : लोकसभा चुनाव के मतों की गणना जारी है। खासकर, उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियों को बुरी तरह झटका लगा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सभी को चौंका दिया है। वहीं, बसपा का पूरी तरह सूफड़ा साफ होता नजर आ रहा है। उधर, नगीना सीट पर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के मुखिया चंद्र शेखर आजाद ने अकेले दम पर बाजी पलट दी है। उन्होंने, बिना किसी के सहयोग से भारी मतों से जीत दर्ज की है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चंद्रशेखर को 5,12, 552 वोट मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम कुमार को 3,56,791 वोट प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत का मार्जिन 1,51,473 है। आजाद समाज पार्टी का चुनाव चिन्ह केतली है।

चंद्र शेखर ने अकेले लड़ा चुनाव

आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर को पूरी तरह बड़े दलों ने इग्नोर किया था। उस चुनाव में सपा के साथ गठबंधन की बात चल रही थी, लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बनी थी। लिहाजा, आजाद समाज पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और उसका खाता तक नहीं खुला था। यही कमोबेश तस्वीर इस लोकसभा चुनाव में भी थी। लेकिन, चंद्रशेखर ने बिना इंडिया गठबंधन का सहारा लिए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। बड़े-बड़े राजनीति के जानकार चंद्रशेखर की जीत को नकार रहे थे, लेकिन नगीना की जनता ने युवा और तेज तर्रार चेहरे पर विश्वास जताते हुए वोट किया। उसी का नतीजा रहा कि चंद्रशेखर को पहली और प्रचंड जीत मिली। अब बतौर सांसद वो नगीना की जनता के लिए संसद में आवाज उठाते नजर आएंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article