इलेक्शन

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Gwalior Chambal: ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा-कांग्रेस के बीच हुई कांटे की टक्कर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 08:22 PM IST

MP Vidhan Sabha Chunav 2023: ग्वालियर चंबल संभाग में पांच साल पहले मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद क्या इस बार भाजपा हासिल कर पाई इस इलाके में खोया अपना जनाधार। जानिए मतगणना के बाद कैसा है ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों का हाल?

Image

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों का हाल

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 Result Gwalior, Bhind, Morena, Sheopur, Joura Datia: ग्वालियर चंबल संभाग में ग्वालियर,भिंड, मुरैना, श्योपुर और दतिया जिले आते हैं। इन पांच जिलों में विधानसभा की कुल 23 सीटें हैं। जिसमें से साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। 22 सीटों में से 17 में कांग्रेस और 4 में भाजपा को जीत मिली थी जबकि एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई थी। लेकिन एक साल बाद सिंधिया की बगावत ने समीकरण बदल दिए। साल 2022 में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा ने ग्वालियर चंबल संभाग की कई सीटों पर अपना परचम फिर से लहराया।

इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा के साझा नेतृत्व में ग्वालियर चंबल संभाग में अपने खोए जनाधार को वापस पाने की पुरजोर कोशिश की है। जानिए ग्वालियर-चंबल संभाग की सीटों का मतगणना के बाद क्या है हाल? कौन सी सीट पर किस पर कौन सी पार्टी चल रही है आगे?

ग्वालियर जिले की सीटों का हाल

क्रमांकसीटभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्यपरिणाम
1ग्वालियर (ग्रामीण)भारत सिंह कुशवाह(76559)साहेब सिंह गुर्जर(79841)सुरेश बघेल(26,990)साहब सिंह गुर्जर 3282 वोट से जीते
2ग्वालियरप्रद्युमन सिंह तोमर(100899)सुनील शर्मा(82101)प्रद्युमन सिंह तोमर 18798 वोट से जीते
3ग्वालियर (पूर्व)माया सिंह(84948)सतीश सिकरवार(100301)सतीश सिकरवार 15353 वोट से जीते
4ग्वालियर (दक्षिण)नारायण सिंह कुशवाह(75317)प्रवीण पाठक(68297)नारायण सिंह 7020 वोट से आगे
5भितरवारमोहन सिंह राठौर(97000)लाखन सिंह यादव(74646)मोहन सिंह राठौड़ 22354 वोट से जीते
6डबरा(SC)इमरती देवी(82092)सुरेश राजे(83917)1825 वोट से सुरेश राजे जीते

भिंड जिले की सीटों का हाल

क्रमांकसीटभाजपा प्रत्याशीक्रांग्रेस प्रत्याशीअन्यपरिणाम
1अटेरडॉ अरविंद सिंह भदौरिया(48819)हेमंत कटारे (68607)कांग्रेस 19788 वोट से जीती
2भिंडनरेंद्र सिंह कुशवाह(56505)चौधरी राकेश चतुर्वेदी(45539)भाजपा 19966 वोट से आगे
3मेहगांवराकेश शुक्ला (78249)राहुल भदौरिया(59747)भाजपा 18502 वोट से आगे
4लहारअंबरीश शर्मा (75347)गोविंद सिंह(62950)भाजपा 12397 वोट से जीती
5गोहद(SC)लाल सिंह आर्य(68991)केशव देसाई(69352)कांग्रेस 361 वोट से जीती

मुरैना जिले की सीटों का हाल

क्रमांकसीट भाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीबसपापरिणाम
1सबलगढ़सरला विजेंद्र रावत(66787)बैजनाथ कुशवाह(56982)सोनी धाकड़(51153)भाजपा 9805 वोट से जीती
2जौरासूबेदार सिंह सिकरवार राजोधरा(58972)पंकज उपाध्याय(89253)कांग्रेस 30281 वोट से जीती
3सुमावलीएंदल सिंह कंसाना(72508)अजब सिंह कुशवाह(55289)कुलदीप सिकरवार(56500)भाजपा 16008 वोट से जीती
4मुरैनारघुराज सिंह कंसाना(53824)दिनेश गुर्जर(73695 )कांग्रेस 19871 वोट से जीती
5दिमनीनरेंद्र सिंह तोमर(79137)रवींद्र सिंह तोमर(24006)बलवीर सिंह दंडौतिया(54676)भाजपा 24461 वोट से जीती
6अंबाह(SC)कमलेश जाटव(57746)देवेंद्र रामनारायण संखवार(80373)रामबरन संखवारकांग्रेस 22627 वोट से जीती

श्योपुर जिले की सीटों का हाल

क्रमांकसीटभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्यपरिणाम
1श्योपुरदुर्गालाल विजय(85714)बाबू जंडेल(96844)कांग्रेस 11,130 वोट से जीती
2विजयपुरबाबूलाल मेवरा(51587)रामनिवास रावत(69646)कांग्रेस 18,059 वोट से आगे

दतिया जिले की सीटों का हाल

क्रमांकसीटभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्यपरिणाम
1सेंवढ़ाप्रदीप अग्रवाल(43,834)घनश्याम सिंह (41,276)भाजपा 2558 वोट से जीती
2भांडेर(SC)घनश्याम पिनोरिया(52,605)फूल सिंह बरैया (82043)कांग्रेस 29438 वोट से जीती
3दतियानरोत्तम मिश्रा (80492)राजेंद्र भारती (87648)कांग्रेस 7156 वोट से जीती

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article