इलेक्शन

Manipur Lok Sabha Election Result 2024: हिंसा की आग में जले मणिपुर में एनडीए को नुकसान, दोनों सीट पर कांग्रेस की जीत

Manipur Lok Sabha Election Result 2024: हिंसा की आग में जले मणिपुर की दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दबदबा नजर आया है। यहां इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर एनडीए को नुकसान देखने को मिल रही है। इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Image

Manipur Lok Sabha Election Result 2024

Manipur Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अभी तक जारी आंकड़ों में एनडीए को 294 और I.N.D.I गठबंधन को 233 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। इसी बीच अहम खबर आ रही है कि हिंसा की आग में जले मणिपुर की दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दबदबा नजर आया है। यहां इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर सीट पर एनडीए को नुकसान देखने को मिल रही है। इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। विशेषज्ञों की मानें तो, मणिपुर की दोनों ही सीटों पर भाजपा को मिली हार मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।

इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस ने ANGOMCHA BIMOL AKOIJAM को उतारा था, तो उनके सामने भाजपा ने THOUNAOJAM BASANTA KUMAR SINGH को उतारा था। कांग्रेस प्रत्याशी ने 105436 से अधिक वोट से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। वहीं, बाहरी मणिपुर सीट पर कांग्रेस ने ALFRED KANNGAM S ARTHUR को उतरा था, जबकि भाजपा ने KACHUI TIMOTHY ZIMIK को टिकट दिया था। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर 75145 से अधिक वोट से जीत दर्ज की है।

कितने प्रतिशत हुआ था मतदान

बाहरी मणिपुर सीट के 6 पोलिंग बूथ पर हिंसा के बाद फिर से मतदान हुआ था और सीट पर कुल 80 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे। वहीं दोनों सीटों को मिलाकर मणिपुर में 70 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए थे। पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर की इनर लोकसभा सीट और आउटर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इनर लोकसभा सीट पर (बीजेपी) के थौनाओजम बसंता कुमार सिंह और कांग्रेस पार्टी के अंगोमचा बिमोल अकोइजम मैदान में थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article