इलेक्शन

एटा में आठ बार मतदान करने वाला शख्स गिरफ्तार, सपा की शिकायत पर चुनाव आयाग ने लिया एक्शन

Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी शख्स दावा करता है कि उसने मतदान के दौरान 8 बार वोटिंग की। आरोपी ने बार-बार मतदान करने का अपना वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया था।

Image

एटा के पोलिंग बूथ पर आठ बार मतदान करने वाला शख्स

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के एटा में एक मतदान केंद्र पर एक ही शख्स के 8 बार मतदान करने के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने बार-बार मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबरा मतदान कराने के भी निर्देश जारी किए हैं। साथ ही आयोग ने पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को भी निलंबित कर दिया है। बता दें, मतदान केंद्र पर एक ही शख्स द्वारा बार-बार वोट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की अपील की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपी शख्स दावा करता है कि उसने मतदान के दौरान 8 बार वोटिंग की। आरोपी ने बार-बार मतदान करने का अपना वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो...

आरोपी की हुई पहचान

मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की गई है। आयोग की ओर से कहा गया है कि एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर दिया गया है। आठ बार मतदान करने वाले शख्स की पहचान राजन सिंह के रूप में हुई है, वह खिरिया के पमारान गांव का रहने वाला है। पुलिस ने राजन को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मतदान केंद्र के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए हैं।

राहुल गांधी ने भी शेयर किया था वीडियो

अखिलेश यादव के एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा, अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article