इलेक्शन

Mainpuri Bypoll: मुलायम सिंह की सीट 'मैनपुरी' में आमने-सामने देवरानी-जेठानी! कौन मारेगा बाजी?-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 11, 2022, 12:24 AM IST

चुनाव आयोग ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। ध्यान रहे कि डिंपल यादव कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है,इस सीट पर सपा ने डिंपल यादव को चुनाव लड़ने के लिए आगे किया है रिपोर्ट्स हैं कि बीजेपी की तरफ से अपर्णा यादव इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, गौर हो कि डिंपल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी हैं। संपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है।

माना जा रहा है कि इस सीट पर मुकाबले के लिए भाजपा अपनी ओर से कद्दावर उम्मीदवार उतार सकती है, इस क्रम में मुलायम सिंह के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव का नाम प्रमुखता से चल रहा है, बताते हैं कि अपर्णा यादव की गुरूवार को बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात भी हुई है, ऐसे में पूरे कयास हैं कि अपर्णा यादव ही मैनपुरी में अपनी जेठानी यानी अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के सामने होंगी, हालांकि इसपर बीजेपी की तरफ से मुहर लगना अभी बाकी है।

सपा के गढ़ वाली इस सीट पर यादव मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने प्रेम सिंह शाक्य को चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में मुलायम सिंह को 5.24 लाख वोट मिले थे।

नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवम्बर है

इस सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवम्बर है जबकि उम्मीदवार 21 नवम्बर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। पांच दिसम्बर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे की घोषणा आठ दिसम्बर को होगी। इसी दिन हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।पांच दिसंबर को मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के अलावा रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article