इलेक्शन

Mahendragarh Vidhan Sabha Chunav 2024: महेंद्रगढ़ सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, टक्कर का रहा है इतिहास, AAP पर नजरें

Mahendragarh Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Mahendragarh Constituency, History, Party, Ke Candidate: हरियाणा के महेंद्रगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में झज्जर, हिसार और अन्य सहित राज्य के अन्य 89 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ 5 अक्टूबर को एकल चरण में विधानसभा चुनाव होंगे।

Image

महेंद्रगढ़ से वर्तमान विधायक राव दान सिंह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महेंद्रगढ़ सीट पर 5 अक्टूबर को वोटिंग
  • 8 अक्टूबर को आएगा महेंद्रगढ़ सीट का रिजल्ट
  • बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर

Mahendragarh Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की महेंद्रगढ़ सीट पर वार-पलटवार का इतिहास रहा है। कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस। इस बार भी यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। बीजेपी ने इस बार अपने उस नेता का टिकट काट दिया है, जिसका इस सीट पर जीतने का रिकॉर्ड रहा है। वहीं आप पर भी इस चुनाव में सबकी निगाहें लगीं हैं।

महेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव 2024 उम्मीदवार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कंवर सिंह, कांग्रेस पार्टी के राव दान सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के सुरेंद्र कौशिक, आम आदमी पार्टी (आप) के डॉ मनीष यादव और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के शशि कुमार मुख्य उम्मीदवार हैं। राज्य में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) एएसपी (कांशीराम) के साथ गठबंधन में है, जबकि आईएनएलडी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के साथ गठबंधन किया है।

महेंद्रगढ़ सीट का समीकरण

महेंद्रगढ़ सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह और कांग्रेस पार्टी के राव दान सिंह के बीच है। महेंद्रगढ़ सीट से राव दान सिंह 4 बार विधायक बन चुके हैं। वहीं भाजपा के रामविलास शर्मा पांच बार जीत चुके हैं। पिछली बार राम विलास शर्मा हार गए थे, इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया है।

महेंद्रगढ़ सीट का जातीय समीकरण

महेंद्रगढ़ सीट पर मुख्य रूप से यादवों का बोलबाला है। इस सीट पर 60 प्रतिशत के लगभग मतदाता यादव हैं। इसके बाद 18 प्रतिशत एससी वोटर हैं। यही कारण है कि बीजेपी और आप दोनों ने यादवों को अपनी तरफ खींचने के लिए यादव समुदाय के कैंडिडेट पर दांव खेला है। कांग्रेस यादव और एससी वोटरों के बीच पैठ बनाकर यह सीट जीतती रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article