इलेक्शन

Maharashtra Politics: क्या भाजपा से नाराज हैं अठावले? फडणवीस से मुलाकात कर रखी ये 'शर्तें'

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 05:51 PM IST

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को एक भी लोकसभा सीट नहीं देने की शिकायत की। साथ ही उन्होंने भाजपा के सामने कई शर्तें भी रख दी। उनकी क्या मांग है, रिपोर्ट में पढ़िए।

Image

भाजपा ने बढ़ा दी अठावले की चिंता?

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Political News: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे की बातचीत में उनकी पार्टी को नजरअंदाज किए जाने की शिकायत की। आठवले ने को बताया कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) को राज्य में एक भी लोकसभा सीट आवंटित नहीं की गई है।

शिरडी से चुनाव लड़ना चाहते हैं अठावले

रामदास अठावले ने कहा मैंने उपमुख्यमंत्री को बता दिया है कि मैं शिरडी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता हूं। आठवले ने कहा, 'लेकिन फडणवीस ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि शिरडी सीट उन्हें मिले, क्योंकि मौजूदा सांसद सदाशिव लोखंडे उनकी पार्टी शिवसेना से हैं।' आठवले ने साल 2009 में इस सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा के सामने अठावले ने रख दी ये शर्तें

आठवले ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट में जगह मांगी थी और जब 2026 में उनका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा तो फिर से उन्हें राज्यसभा के लिए नामंकित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरपीआई (ए) को सात से आठ सीटें, राज्य सरकार में एक मंत्री पद, विधानपरिषद में प्रतिनिधित्व और साथ ही राज्य स्वामित्व वाले दो निगमों में पद दिए जाने चाहिए।

अठावले की मांगों पर चर्चा करेंगे फडणवीस

केंद्रीय मंत्री आठवले ने दावा किया कि फडणवीस ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व के साथ हमारी इन मांगों पर चर्चा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी यह मांगें पूरी हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा नेता प्रवीण दारेकर को गठबंधन में आरपीआई (ए) से संबंधित मुद्दों के बारे में बातचीत करने के लिए नियुक्त किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article