इलेक्शन

Maharashtra: मंत्री रवींद्र चव्हाण ने गिनाई मोदी सरकार के 10 सालों की उपलब्धियां, 4 जून को लेकर की ये भविष्यवाणी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 10:01 PM IST

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि 4 जून को 400 पार... जब चुनावी परिणाम आएंगे तो सबको जवाब मिल जाएगा। पीएम मोदी के 10 सालों के कामकाज को लेकर मंत्री रवींद्र चव्हाण ने एक वीडियो साझा किया है।

Image

मोदी सरकार के कामकाज का महाराष्ट्र के मंत्री ने किया बखान।

Photo : Times Now Digital

Ravindra Chavan on Modi Sarkar: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी एड़ी चोटी का जोर रहा रही हैं। भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी या फिर शिवसेना... सभी पार्टियों के नेता तमाम दावे कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए 370 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है, जबकि NDA के लिए 400 पार का टारगेट सेट किया गया है।

शिंदे सरकार के मंत्री ने किया बड़ा दावा

महाराष्ट्र के मंत्री ने मोदी सरकार की योजनाओं को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी के कामकाज को दिखाया गया है। महाराष्ट्र में डोंबीवली से बीजेपी के विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण की ओर से कई वीडियोज साझा किए किए गए हैं, जिसमें सरकार के काम और चुनौतियों का जिक्र किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि आखिर कैसे केंद्र में भाजपा की सत्ता आने के बाद सरकार ने जमीन पर काम किया और जनता के बीच विश्वास बनाया है।

इस वीडियो में मोदी सरकार की योजनाओं का बखान किया गया है। जिसमें उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की प्लानिंग या फिर रेलवे को आधुनिक बनान के विजन... का जिक्र किया गया है। आज के डिजिटल दौर में चुनाव प्रचार के तौर-तरीके बदल चुके हैं, सोशल मीडिया एक बड़ा जरिया बन चुका है, जिसके माध्यम से लोगों तक तमाम नेता और पार्टियां अपने संदेश और वादे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री ने इस वीडियो के जरिए पिछली सरकार के घोटालों का भी जिक्र किया और विपक्ष पर निशाना साधा है।

जानें कौन हैं रवींद्र चव्हाण

रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री हैं। उनके पास लोक निर्माण मंत्रालय का जिम्मा है। वो डोंबीवली से चुनाव जीतकर सत्ता में आए। महाराष्ट्र में जब सत्ता में परिवर्तन हुआ, तब रवींद्र चव्हाण को मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। अब रवींद्र चव्हाण की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि जो लक्ष्य बीजेपी ने महाराष्ट्र में रखा है वो पूरा होगा। 4 जून को चुनावी नतीजे से उसपर मुहर भी लगेगी। उन्होंने 4 जून को 400 पार का दावा भी किया है।

उन्होंने दावा किया है कि केंद्र में मोदी सरकार की ओर से किए गए हर एक काम का ब्योरा भी जनता के सामने रखे जा रहे हैं, जिससे जीत बीजेपी की मुकम्मल हो सके और फिर से 2024 में मोदी सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी हो सके।

भाजपा जारी कर रही गाने

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा लगातार मुहिम चला रही है, हाल ही में भाजपा ने 'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया। जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावों के साथ भाजपा 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के आधार पर जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है।

बीते बुधवार को भाजपा ने 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने को लॉन्च किया, जिसमें दिखाया गया है कि देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं कि उनके सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है। इसमें 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के दावे को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

19 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 7 चरणों में मतदान होने हैं, जिसकी शुरुआत आगामी 19 अप्रैल से होगी। चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें गारंटी का जिक्र किया गया है, जबकि भाजपा मोदी की गारंटी पर जोर दे रही है। आम आदमी पार्टी इन दिनों चुनाव से ज्यादा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन करने में जुटी है। वहीं दिल्ली में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के लिए हल्ला बोला और बीजेपी ने एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की शराब की बोतल के साथ फोटो लगाई है। इसके अलावा भाजपा ने केजरीवाल के सरकारी आवास की भी प्रदर्शनी लगाई है, जहां बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री आवास के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article