इलेक्शन

Maharashtra Lok Sabha Chunav Winner List 2024: ये हैं महाराष्ट्र के 48 सांसद, यहां देखिए Winning Candidate की पूरी लिस्ट

Maharashtra Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi(महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) ने एकनाथ चुनाव लड़ा। बीजेपी ने 28 सीटों पर, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने 15 तो अजित पवार की पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। दूसरी तरह इंडिया गठबंधन के तहत महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 17, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 21, वहीं शरद पवार के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था। आइये जानते हैं किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं।

Image

maharashtra Lok Sabha results

Maharashtra Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi(महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर लोकसभा के लिए चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित हो चुके हैं। यहां पर बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) ने एकनाथ चुनाव लड़ा। बीजेपी ने 28 सीटों पर, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने 15 तो अजित पवार की पार्टी ने 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के तहत महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 17, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 21, वहीं शरद पवार के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 10 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। चार जून को घोषित हुए परिणामों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं और कौन सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई हैं। तो इस आर्टिकल में हम क्रमवार विजयी प्रत्याशियों की लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं।

लोकसभा सीट NDAINDIA
नंदुरबार डॉ. हिना गाविज (जीत)एडवोकेट गोवाल पडवी (हार)
धुले डॉ. सुभाश भामरे (हार) डॉ. शोभा बच्छाव (जीत)
जलगांव स्मिता वाघ (जीत)करण पवार (हार)
बुलढाणा प्रतापराव जाधव (जीत)नरेंद्र खेडेकर (हार)
अकोला अनूप धोत्रे (जीत)डॉ. अभय काशीनाथ पाटिल (हार)
अमरावती नवनीत राणा (हार)बलवंत वानखेड़े (जीत)
वर्धा रामदास तडस (हार)अमर काले (जीत)
रामटेकराजू पारवे (हार)श्यामकुमार (बबालू) दौलत बर्वे (जीत)
नागपुरनितिन गडकरी (जीत)विकास ठाकरे (हार)
भंडारा-गोंदियासुनील बाबूराव मेंढे (हार)डॉ. प्रशांत यादव राव पडोले (जीत)
गढ़चिरौली-चिमूरअशोक नेते (हार)डॉ नामदेव दसाराम किरशन (जीत)
चंद्रपुरसुधीर मुंगंटीवार (हार)प्रतिभा धानोरकर (जीत)
यवतमाल-वाशिमराजेश्री पाटील (हार)संजय देशमुख (जीत)
हिंगोलीबाबूराव कदम (हार)नागेश पाटिल आष्टीकर (जीत)
नांदेड़ प्रताप राव पाटिल चिखलिकर (हार)वसंत चव्हाण बलवंतराव (जीत)
परभणीRSP - महादेव जगन्नाथ जानकर (हार)संजय जाधव बंदू (जीत)
जालनाराव साहेब दानवे (हार)डॉ. कल्याण काले (जीत)
औरंगाबाद (संभाजीनगर)भुमारे संदीपनराव आसाराम (जीत)चंदकांत खैरे (हार)
डिंडोरीडॉ. भारती प्रवीण पवार (हार)भास्कर भागरे (जीत)
नासिकहेमंत गोडसे तुकाराम (हार)राजाभाऊ वाजे (जीत)
पालघरहेमंत विष्णु सावरा(जीत)भारती कामडी (हार)
भिवंडीकपिल पाटिल (हार)सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे (जीत)
कल्याणश्रीकांत शिंदे (जीत)वैशाली दारेकर-राणे (हार)
ठाणेनरेश गनपत म्हास्के (जीत)राजन विचारे (हार)
मुंबई नार्थपीयूष गोयल (जीत)भूषण पाटिल (हार)
मुंंबई नॉर्थ वेस्टरविंद्र वायकर (जीत)अमोल कीर्तिकर (हार)
मुंबई नाॅर्थ ईस्टमिहिर कोटेचा (हार) संजय दिना पाटील (जीत)
मुंबई नॉर्थ सेंट्रलउज्जवल निकम (हारे)वर्षा गायकवाड़ (जीतीं)
मुंबई साउथ सेंट्रलराहुल शेवाले (हार)अनिल देसाई (जीत)
मुंबई साउथयामिनी जाधव (हार)अरविंद सांवत (जीत)
रायगढ़सुनील तटकरे (जीत)अनंत गीते(हार)
मावलश्रीरंग आप्पा बारणे (जीत)संजोग वाघेरे पाटील (हार)
पुणेमुरलीधर किशन मोहोल(जीत)रविंद्र धंगेकर (हार)
बारामतीसुनेत्रा पवार (हार)सुप्रिया सुले (जीत)
शिरूरसदाशिवराव पाटिल (हार)डॉ. अमोल कोल्हे (जीत)
अहमदनगरडॉ. सुजय विखे पाटिल (हार)निलेश लंके (जीत)
शिरडीसदाशिव लोखंडे (हार)भाऊ साहेब वाघचौरे (जीत)
बीडपंकजा मुंडे (जीत)बजरंग सोनवणे (हार)
उस्मानाबादअर्चना पाटिल (हार)ओमराजे निंबालकर (जीत)
लातूर (अजा)सुधाराम श्रृंगारे (हार)डॉ. शिवाजी राव कालगे (जीत)
सोलापुरराम सातपुते (हार)प्रणीति शिंदे (जीत)
माढारणजीतसिन्हा निंबालकर (हार)धैर्यशील मोहिते पाटिल (जीत)
सांगलीसंजय काका पाटिल (हार)विशाल प्रकाशबापू पाटिल (निर्दलीय) जीत
सताराछत्रपति उदयनराजे भोंसले (जीत)शशिकांत शिंदे (हार)
रत्नागिरी-सिंघदुर्गनारायण राणे (जीत)विनायक राउत (हार)
कोल्हापुरसंजय मांडलिक (हार)छत्रपति शाहू शाहजी (जीत)
हातकणंगलेधैर्यशील माने (जीत)सत्यजीत पाटिल (हार)
Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article