इलेक्शन

MP Bypolls: अमरवाड़ा उपचुनाव में दांव पर कमलनाथ की साख, CM मोहन की फिर चुनावी परीक्षा; किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

MP Bypolls 2024: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर है। आइये जानते हैं कि इस सीट पर दोनों पार्टियों ने किन प्रत्याशियों पर दांव लगाया है?

Image

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव

KEY HIGHLIGHTS
  • अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कल उपचुनाव
  • BJP से कमलेश शाह, कांग्रेस से धीरन शाह आमने-सामने
  • कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में आए कमलेश शाह

MP Bypolls 2024: देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई यानी बुधवार को विधानसभा का उपचुनाव होना है। इनमें से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट पर जीत के लिए मुख्य राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने दमखम झोंक दिया है। कांग्रेस पार्टी से भाजपा का दामन थाम चुके बीजेपी उम्मीदवार कमलेश शाह का राजनीतिक भविष्य भी साख पर है। कमलेश शाह की सीट पर जीत दिलाने के लिए खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य दिग्गज नेताओं ने प्रचार-प्रसार में भाग लिया है। शाह के पक्ष में कई जनसभाओं के जरिए वोटों की अपील की गई है।

कांग्रेस से मैदान में धीरन शाह

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने भी अपनी ताकत झोंक दी है। धीरज की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपना दमखम लगा दिया है। पार्टी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई दिग्गजों ने धीरन शाह के लिए चुनावी प्रचार कर वोट करने की अपील की है।

कमलनाथ की साख दांव पर!

यह उपचुनाव दोनों पार्टियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। खासकर भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप किया है। पार्टी ने राज्य की 29 की 29 सीटों पर जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया है। फिलहाल, इस बार अमरवाड़ा सीट से उपचुनाव में 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच माना जा रहा है। कांग्रेस के लिए फिर से साख बचाने का वक्त है क्योंकि छिंदवाड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का गृह क्षेत्र है।

उधर, सीएम मोहन यादव के लिए भी यह उपचुनाव काफी अहम है। सात महीने के भीतर मुख्यमंत्री की दोबारा चुनावी परीक्षा है। लिहाजा, वो इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रहे हैं। वे पूरी तरह लोगों के बीच एक्टिव हैं। अगर, कमलेश शाह की बात करें तो वो इसी साल 29 मार्च को छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने, राज्य विधानसभा से इस्तीफा भी दे दिया था, जिसके बाद उन्हें उपचुनाव में उतरना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कमलेश कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी माने जाते थे। इस लिहाज से उनके दल-बदल से कांग्रेस और कमलनाथ को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article