इलेक्शन

West Bengal Bypolls: रानाघाट दक्षिण और रायगंज सीट पर BJP-TMC की टक्कर, क्या फिर खिलेगा कमल

West Bengal Bypolls 2024: पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है। नादिया की रानाघाट दक्षिण और उत्तर दिनाजपुर की रायगंज सीट पर भी कल वोट डाले जाएंगे। आइये जानते हैं इन दोनों सीटों से मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने किन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है?

Image

पश्चिम बंगाल

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

West Bengal Bypolls 2024: पश्चिम बंगाल में भाजपा के तीन विधायकों के इस्तीफे और एक विधायक के निधन के बाद 10 जुलाई को उपचुनाव होना तय हुआ है। इस उपचुनाव में कुल 34 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं। इनमें उत्तर परगना जिले की बगदाह, नादिया की रानाघाट दक्षिण, उत्तर दिनाजपुर की रायगंज और कोलकाता की मानिकतला विधानसभा सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इलेक्शन कमीशन ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 55 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है। तो चलिए जानते हैं रानाघाट दक्षिण और रायगंज सीट का क्या समीकरण है?यह भी पढे़ं - Bagda Assembly By Election: पश्चिम बंगाल की बगदाह सीट उपचुनाव में TMC और BJP आमने-सामनेदरअसल, पश्चिम बंगाल के मानिकतला सीट से तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी के विधायक रहे साधन पांडेय के निधन के बाद सीट खाली हो गई। वहीं, भाजपा विधायकों कृष्ण कल्याणी, विश्वजीत दास और मुकुट मणि अधिकारी के इस्तीफे के बाद रायगंज, बगदाग और रानाघाट दक्षिण में उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इन सभी कैंडीडेट ने हाल ही में सपन्न हुए लोकसभा चुनाव में टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।टीएमसी ने उपचुनाव में कल्याणी और मुकुट मणि अधिकारी को फिर रायगंज और रानाघाट दक्षिण से चुनावी मैदान में उतारा है। उधर, मानिकतला में दिवंगत विधायक साधन पांडेय की पत्नी सुप्ती पांडेय को पार्टी ने मैदान में उतारा है।

बीजेपी का पलड़ा भारी

रानाघाट दक्षिण विधानसभा महत्वपूर्ण सीट है। यहां से 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। अब देखना है इस बार किस पार्टी का पलड़ा भारी रहने वाला है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रायगंज और रानाघाट दक्षिण में बीजेपी का पलड़ा भारी है। रायगंज, रानाघाट दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article