Madhavi Latha Slams Owaisi Brothers: मुंबई में मौजूद बीजेपी की फायर ब्रैंड नेता और स्टार कैंपेनर माधवी लता ने टाइम्स नाउ नवभारत से बेबाक अंदाज बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं आम जनता के लिए फ्लॉवर हूं और दुश्मनों के लिए फायर हूं। सनातन पर हमला करने वालों का अंत आ चुका है।
'अबकी बार 400 पार पक्का करेंगे'
उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में कहा कि अबकी बार 400 पार पक्का करके ही दिखाएंगे। उन्होंने आगे बोला कि मोदी जी की सरकार हैदराबाद में होती तो क्या मजाल हैं इन लोगों की (ओवैसी) मुझपर हमला कारण और पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी करने की। हैदराबाद सरकार का रीमोट ओवैसी के हाथ में है।
माधवी लता ने किस नेता को क्या कहा?
असदुद्दीन ओवैसी - देश का दुश्मन है
अकबरुद्दीन ओवैसी - दुश्मन का छोटा भाई है
राहुल गांधी - अनपढ़ गवार हैं
अरविंद केजरीवाल - पढ़े लिखे बुद्धिहीन हैं
शरद पवार - जो किसी के नहीं है, स्वयं के भी नहीं हैं, कन्फ्यूज्ड हैं
उद्धव ठाकरे - जो पिताजी के उसूलों पर ठहर नहीं पाए
केजरीवाल पर क्या बोलीं माधवी लता?
माधवी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछकर कोई फायदा नहीं। जनता को समझना चाहिए कि एक सांसद के साथ ये हाल तो आम जनता का क्या हाल होगा। केजरीवाल को वोटिंग और इलेक्शन के अलावा कुछ सूझ नहीं रहा। कांग्रेस से उन्हें इंस्ट्रक्शन मिल रहा होगा कि किस पर रिएक्ट करें किसपर रिएक्ट ना करें। अरविंद केजरीवाल का रीमोट किसी और के हाथ में है।
