इलेक्शन

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू ने जारी की अपने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, शिवहर से लवली आनंद को मिला टिकट

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

Image

जेडीयू ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बिहार में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। जेडीयू ने आज अपने कोटे की 16 सीटों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का ऐलान किया। जेडीयू ने भागलपुर से अजय कुमार मंडल (मंडल जाति), बांका से गिरधारी यादव (यादव जाति), गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार सुमन (हरिजन), जहानाबाद से चंद्रेश्वर चंद्रवंशी (अति पिछड़ा), झंझारपुर से रामप्रीत मंडल (अतिपिछड़ा), कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, मधेपुरा से दिनेशचंद्र यादव,. मुंगेर से राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा, सुपौल से दिलेश्वर कामत जबकि वाल्मीकिनगर से सुनील कुमार (कुशवाहा) को टिकट दिया है। जेडीयू ने 4 नए प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने शिवहर से लवली आनंद, सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर सिवान से राजलक्ष्मी कुशवाहा और किशनगंज से मास्टर मुजाहीद पर अपना दांव खेला है।

जेडीयू ने इनका काटा टिकट

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जेडीयू ने पांच लोगों के टिकट काटे है। इनमें काराकाट से महाबली सिंह का टिकट कट गया है क्योंकि यह सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को चली गई। गया से विजय मांझी का टिकट कट गया है क्योंकि यह सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को मिली है। सीतामढ़ी से पार्टी ने सुनिल कुमार पिंटू का टिकट काट कर उनकी जगह पर देवेशचंद्र ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिवान से पार्टी ने कविता सिंह टिकट काट कर उनकी जगह पर राजलक्ष्मी कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें, जेडीयू ने 11 उम्मीदवार पिछड़ा और अति पिछड़ा को टिकट दिया है जबकि 3 सवर्ण जाति को टिकट दिया है। 1 अल्पसंख्यक और 1 हरिजन जाति को टिकट दिया है।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article