इलेक्शन

लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन तो व्हील चेयर के सहारे बुजुर्ग महिला ने दिया वोट; देखें Photos

Lok Sabha Election 2024: देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्‍यों व केंद्र शा‍सित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। देश के अलग-अलग हिस्सों से मतदान की कई तस्वीरें सामने आई है। इनमें से कुछ तस्वीरों ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। आप देखिये ये तस्वीरें...

Image

देखिए लोकसभा चुनाव की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्‍यों व केंद्र शा‍सित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। PM मोदी समेत देश के दिग्‍गज नेताओं ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। कई राज्‍यों से मतदान की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। ऐसें में कुछ ऐसी तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जो औरों को भी वोटि‍ंंग करने के लिए प्रेर‍ित करने वाली है। उधमपुर के रहने वाले साहिल अब्रॉल ने दुल्हन को घर लाकर पहले मतदान किया। दुल्हन ने भी ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav

वहीं दढ़ियाल बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति फत्तावाला में 101 वर्ष की सोमती ने वोटर आईडी दिखाया और अपने मत का प्रयोग किया।

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav

दूसरी तरफ 102 साल की चिनम्मा ने तमिलनाडु के डिंडीगुल में अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav

औरंगाबाद में बूथ संख्या 159 पर धर्म और जाति को भूलकर लोगों ने जमकर वोट किया। इस दौरान कई बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग करके दूसरों को वोट करने के लिए प्रेरित किया।

Aurangabad

Aurangabad

वहीं उत्तराखंड में तीन पीढ़ियों- प्रभा शर्मा, उनकी बेटी प्रीति कौशिक, और पोती शमिता कौशिक और साक्षी कौशिक ने आज देहरादून में एक मतदान केंद्र पर एक साथ मतदान किया।

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav

लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने सेल्फी भी ली।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article