इलेक्शन

रांची में आज विपक्ष का महाजुटान, एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 08:28 AM IST

India Bloc Rally in Ranchi: रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की 'उलगुलान न्याय महारैली' का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष की इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के सांसद संजय सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, सीपीआई एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन सहित 12 टॉप लीडर्स रैली को संबोधित करेंगे।

Image

रांची में आज विपक्ष की बड़ी रैली

Photo : ANI

India Bloc Rally in Ranchi: देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद विपक्ष दूसरी बार बड़ी रैली आयोजित करने जा रहा है। इंडिया गठबंधन के टॉप लीडर्स आज झारखंड के रांची में शिरकत करेंगे। यहां धुर्वा इलाके के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। बता दें, इससे पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐसी ही रैली आयोजित की गई थी, जिसकी मेजबानी आम आदमी पार्टी ने की थी।

वहीं, आज रांची में होने वाली रैली की मेजबानी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष की इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के सांसद संजय सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, सीपीआई एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन सहित 12 टॉप लीडर्स रैली को संबोधित करेंगे।

पांच लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं

विपक्ष की इस महारैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारंखड के कई शहरों के साथ रैली स्तर पर विपक्ष के कई बड़े नेताओं की होर्डिंग्स लगाई गई हैं। हालांकि, झामुमो द्वारा आयोजित रैली में कल्पना सोरेन को मुख्य चेहरे के तौर पर स्थापित करने की पूरी कोशिश की जा रही है। गठबंधन की पार्टियों का दावा है कि रैली में पांच लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि इस रैली में जुटने वाले लोग दही-चूड़ा खाएंगे और भाजपा को भगाएंगे का संदेश लेकर पूरे राज्य में जाएंगे।

भाजपा ने किया पलटवार

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने इसे परिवारवादी और भ्रष्टाचार के आरोपी को महिमामंडित करने वाली रैली करार दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सही मायने में इसे उलगुलान रैली नहीं, बल्कि आदिवासी अपमान महारैली कहा जाना चाहिए, क्योंकि रैली के पोस्टरों में आदिवासी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं है। यह हास्यास्पद है और आदिवासियों के लिए अपमान की बात है। अब जेएमएम का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक सीमित रह गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article