इलेक्शन

Mayawati Latest News: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को झटका, बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने BSP से दिया इस्तीफा; RLD में हुए शामिल

Mayawati Lok Sabha Election 2024 Latest News: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने बीएसपी से इस्तीफा दे दिया है।

Image

लोकसभा चुनाव से पहले BSP को लगा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले मायावती को बड़ा झटका लगा है। बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने BSP से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने इस बार बिजनौर सीट से मलूक नागर का टिकट काटकर चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। मलूक नागर के पहले ही बसपा छोड़ने की खबरें आई थीं, लेकिन बिजनौर से टिकट कटने के बाद उन्होंने अब अपना इस्तीफा मायावती को भेज दिया है। बता दें, मलूक नागर की गिनती मायावती के सबसे भरोसेमंद नेताओं में होती थी।

2009 और 2014 में मेरठ और बिजनौर सीट से चुनाव हारने के बाद भी BSP सुप्रीमो ने उन पर भरोसा जताया था और 2019 में फिर बिजनौर से प्रत्याशी बनाया था। सपा के साथ गठबंधन का फायदा मिलने की वजह से उन्हें जीत मिली और वो संसद में पहुंचे थे।

बता दें, इससे पहले अंबेडकरनगर से सांसद रितेश पांडेय, लालगंज से सांसद बनी संगीता आजाद और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी BSP छोड़ चुके हैं। रितेश पांडेय और संगीता आजाद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है, वहीं अफजाल अंसारी को गाजीपुर से सपा ने टिकट दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article