SP Candidate New List: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए समाजवादी पार्टी (SP) ने रविवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर तिवारी, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को मैदान में उतारा है।
बता दें, इससे पहले सपा ने 2 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। पार्टी ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था। सपा यूपी में 80 में से 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 17 पर कांग्रेस मैदान में है।
बता दें, इससे पहले शुक्रवार को बीएसपी (BSP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया था। तब बीएसपी ने अपने नौ उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की थी। बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ से, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है। इसके अलावा एटा से मोहम्मद इरफान, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका दिया है।
