इलेक्शन

पीएम मोदी बोले-'राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने से कांग्रेस को रोकने के लिए अबकी बार 400 पार'

PM Modi on 400 Paar:पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की सभी साजिशों को रोकने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 400 सीटों की जरूरत है।

Image

'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके'

Photo : Twitter

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतना चाहता है ताकि कांग्रेस को अयोध्या में राम मंदिर पर 'बाबरी ताला' लगाने से रोका जा सके मध्य प्रदेश के धार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के लिए यह जानना जरूरी है कि वह 400 सीटें क्यों मांग रहे हैं।

पीएम ने कहा- 'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि मैं कांग्रेस और INDI alliance की सभी साजिशों को रोक सकूं। मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस खेल खराब करने के लिए अनुच्छेद 370 वापस नहीं ला सके, मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर पर बाबरी ताला नहीं लगा सके'

एनडीए को 400 सीटों की जरूरत है ताकि...

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 400 सीटों की जरूरत है ताकि 'कांग्रेस देश की खाली जमीन और द्वीपों को दूसरे देशों को न सौंप दे।' पीएम मोदी ने कहा, 'मोदी 400 सीटें चाहते हैं ताकि कांग्रेस एससी/एसटी/ओबीसी को मिला आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को न दे दे'

लालू प्रसाद के बयान की भी आलोचना की

पीएम मोदी ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद के बयान की भी आलोचना की, राजद विपक्ष के इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है गौर हो कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, यह 19 अप्रैल को शुरू हुआ और 1 जून को समाप्त होगा वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article