इलेक्शन

PM Modi Rally: दीदी के गढ़ में तृण मूल कांग्रेस पर पीएम मोदी का हमला- 'TMC मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है'

Lok sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरुलिया में रैली में कहा- 'मैं भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा' वहीं बोले- 'मैं 'विकसित भारत' के लिए आपका आशीर्वाद मांगने पुरुलिया आया हूं'

Image

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में एक जनसभा को संबोधित किया

Photo : Twitter

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में जारी चुनाव प्रचार की गहमा गहमी में पीएम मोदी संडे को पश्चिम बंगाल में थे वहां पुरूलिया में एक जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने संदेशखाली को लेकर तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर हमला किया और कहा- 'बंगाल की बेटियां अपने वोट से टीएमसी को तबाह करके जवाब देंगी।'

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी ये कहकर राजनीति में आई थी कि 'मां, माटी, मानुष' की रक्षा करेगी पर आज टीएमसी मां, माटी और मानुष का ही भक्षण कर रही है, बंगाल की महिलाओं का भरोसा तृणमूल कांग्रेस से टूट गया है।' प्रधानमंत्री ने कहा- 'संदेशखाली में जो पाप हुआ है, उसने पूरे बंगाल की बहनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, एससी-एसटी परिवार की बहनों को तो टीएमसी के लोग इंसान ही नहीं समझते'

'टीएमसी के लोग संदेशखाली की बहनों के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं'

पीएम बोले-पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ को धमकी दे रही हैं। पुरुलिया की अपनी जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, 'अपने शाहजहां' को बचाने के लिए टीएमसी के लोग संदेशखाली की बहनों के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं जिस तरह की भाषा वो (TMC) उनके लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, बंगाल की बेटियां अपने वोट से टीएमसी को तबाह करके जवाब देंगी'

'भ्रष्ट लोगों को अपना पूरा जीवन जेल में बिताना होगा'

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, ''...मैं अब कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारियों को जेल से बाहर नहीं रहने दूंगा...मोदी आपको एक और गारंटी दे रहे हैं, 4 जून के बाद जब हम नई सरकार बनाएंगे , भ्रष्ट लोगों को अपना पूरा जीवन जेल में बिताना होगा..."

'मैं आज यहां आप सबसे आशीर्वाद मांगने आया हूं'

पीएम मोदी ने कहा कि जिस बंगाल में मां सरस्वती की पूजा होती है, वहां TMC सरकार शिक्षा में भी चोरी करती है, शिक्षकों की भर्ती में हजारों नौजवानों का भविष्य इन्होंने बर्बाद कर दिया, पुरुलिया ने मोदी को, भाजपा को असीम स्नेह दिया है और मोदी आज यहां आपसे वोट मांगने नहीं आया, बल्कि मैं आज यहां आप सबसे आशीर्वाद मांगने आया हूं, मुझे विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article