इलेक्शन

भाजपा के निमंत्रण पर 10 देशों के 187 राजनीतिक प्रतिनिधि आए भारत, लोकसभा चुनाव का लेंगे अनुभव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का अनुभव लेने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत की यात्रा पर आए। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम 'भाजपा को जानो' का हिस्सा है, जिसे नड्डा ने पिछले साल पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू किया था।

Image

10 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधि आए भारत, लोकसभा चुनाव का लेंगे अनुभव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आए 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित पार्टी के कई नेताओं से बातचीत करेंगे। भाजपा ने कहा कि विदेशी नेताओं को पार्टी के चुनाव अभियान की जानकारी दी जाएगी और उन्हें उसकी रणनीतियों और समग्र चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेशी प्रतिनिधि बुधवार को नड्डा से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी बातचीत करेंगे।

इन देशों के आए प्रतिनिधि

ऑस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी, वियतनाम की वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग, इजराइल की लिकुड पार्टी, युगांडा की नेशनल रेजिस्टेंस मूवमेंट, तंजानिया की चामा चा मापिनदुजी और रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल हैं, जिनके प्रतिनिधि भारत की यात्रा पर हैं।

श्रीलंका से पोडुजन पेरामुना और यूनाइटेड नेशनल पार्टी, मॉरीशस से मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, मॉरीशस लेबर पार्टी, मॉरीशस मिलिटेंट मूवमेंट और पार्टी मॉरिशियन सोशल डेमोक्रेट, नेपाल से नेपाली कांग्रेस, जनमत पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रतिनिधि भी भाजपा के निमंत्रण पर भारत का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम 'भाजपा को जानो' का हिस्सा है, जिसे नड्डा ने पिछले साल पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर शुरू किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article