इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के इनकार के बाद क्या आसनसोल के लिए अक्षरा सिंह बनीं BJP की पसंद ?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2024, 07:41 PM IST

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है खबरें हैं कि बीजेपी अब यहां से अक्षरा सिंह को टिकट दे सकती है।

Image

आसनसोल लोकसभा सीट पर अक्षरा सिंह बनीं बीजेपी की पसंद ?

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के इनकार के बाद क्या आसनसोल (Asansol Seat) के लिए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) बनीं बीजेपी (BJP) की पसंद ? भोजपुरी फिल्मों के स्टार कलाकार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

जिसके बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया था, पवन सिंह सोमवार को दिल्ली पहुंचे और जे पी नड्डा से मुलाकात की, नड्डा से मुलाकात के बाद पवन सिंह जब बाहर आए तो उन्होंने आसनसोल से चुनाव लड़ने के बारे में मीडिया को कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया।

गौर हो कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2 मार्च को 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इस लिस्ट में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया गया था पर इसके एक दिन बाद ही पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वह निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे।

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम

गौर हो कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और संभावना है कि अब बीजेपी आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह को लड़ा सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article