इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व पार्टी विधायक अखंड श्रीनिवास BJP में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे समेत अन्य नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

Image

अखंड श्रीनिवास BJP में हुए शामिल

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: बेंगलुरु के पुलकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए थे। भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे समेत अन्य नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

पुलकेशीनगर विधानसभा सीट बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां से करंदलाजे लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। येदियुरप्पा ने इस मौके पर कहा कि 'चुनाव से पहले श्रीनिवास मूर्ति के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है।' उन्होंने कहा कि 'शोभा करंदलाजे का 2.5 से तीन लाख वोटों के अंतर से जीतना तय है।'

भाजपा में शामिल होने पर मूर्ति ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। मूर्ति ने कहा कि जिन्होंने मेरे घर में आग लगाई, वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आसपास घूम रहे हैं। अच्छा है कि जिस तरह से उन्होंने मेरे साथ व्यवहार किया, उससे मैं आज भाजपा में शामिल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करना और कर्नाटक में फिर से भाजपा सरकार लाना अच्छा है। बता दें, मूर्ति के भतीजे द्वारा 2022 में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के प्रकरण के बाद उपद्रवियों ने उनके घर पर हमला किया था, जिसके बाद से उनका कांग्रेस नेतृत्व के साथ टकराव चल रहा था । मामले में बेंगलुरु के पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता संपत राज को गिरफ्तार किया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article