इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी भाजपा, प्रियांक खरगे ने किया दावा

Lok Sabha Election 2024: भाजपा का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीट जीतेगी। इस बीच कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने दावा किया है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

Image

लोकसभा चुनाव में 200 सीटें भी नहीं जीतेगी भाजपा- प्रियांक खरगे

Photo : ANI

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में राज्य सरकार की ओर से देरी किये जाने से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शाह को ‘गलत सूचना मंत्री होना चाहिए था।’

खरगे ने कहा कि ‘वे (भाजपा के कुछ नेता) कह रहे हैं कि भाजपा (राज्य में) एक परिवार के कारण प्रदूषित है। वे कह रहे हैं कि वे भाजपा के मूल स्वरूप को फिर से कायम करना चाहते हैं। क्या हम (कांग्रेस) ऐसा कह रहे हैं। नहीं, वे (भाजपा के नेता) ऐसा बोल रहे हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सी टी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। वे आपस में लड़ रहे हैं, और कांग्रेस ने यह स्थिति पैदा नहीं की है।

भाजपा का लक्ष्य आगामी लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीट जीतेगी। प्रदेश में भाजपा का लक्ष्य लोकसभा की सभी 28 सीट जीतने का है। खरगे ने कहा कि ‘क्या (राहत की मांग करते हुए) मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम) का यहां आना और सर्वेक्षण करना तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करना झूठ है? क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रूप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article