इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत, अचानक हो गए थे बेहोश

Rajvir Singh Diler Death: BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत

Image

हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के हाथरस से BJP सांसद राजवीर दिलेर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से साल 2019 का चुनाव जीते थे। इस बार 2024 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर अनूप प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। हाथरस और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में जनसभा में वह मंच पर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सांसद राजवीर दिलेर अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर थे, तभी अचानक बेहोश हो गए। आनन फानन में परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें, राजवीर दिलेर के पिता किशन लाल दिलेर भी हाथरस से सांसद रहे हैं। राजवीर दिलेर 2017 में इगलास विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। मुरादाबाद के बाद बीजेपी के लिए यह एक हफ्ते में दूसरा बड़ा झटका है। मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का पिछले शनिवार को वोटिंग के अगले ही दिन निधन हो गया था। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article