इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'जीजा हो या साला, अमेठी का हर वोटर मोदी का मतवाला...', स्मृति ईरानी का राहुल-रॉबर्ट पर निशाना

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीजा जी(रॉबर्ट वाड्रा) की नजर जगदीशपुर पर है, जीजा जी आएंगे तो बाग के कागज छिपा लेना और जीजा जी आएंगे तो घर के कागज भी छुपा लेन, जीजा जी नजर पक्की है।

Image

स्मृति ईरानी का राहुल-रॉबर्ट पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करने के क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के लोग राहुल गांधी की मांग कर रहे थे, लेकिन अब ये लोग जीजाजी की मांग कर रहे हैं। अमेठी की जनता को एक बात समझ लेनी चाहिए कि अगर जीजाजी यहां आते हैं, तो आप लोगों को अपने कागज छुपाने होंगे। जीजाजी की नजर जगदीशपुर पर है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बात चिंता की है कि राहुल गांधी को कुछ पता हो या नहीं, लेकिन उनके जीजाजी को जगदीशपुर का पता है। जगदीशपुर के लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है। अगर उनके जीजाजी को जगदीशपुर पता है तो हर गांव, हर घर, हर व्यक्ति को अब अपनी संपत्ति के कागजात छुपाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में जीजा हो या साला, हर वोटर मोदी का मतवाला है और अमेठी की जनता को स्वीकारना होगा कि अगर आज मोदी जी ना होते, तो जगदीशपुर में ट्रॉमा सेंटर तक नहीं होता।

बता दें, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होने वाला है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अमेठी से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। इस बीच, बुधवार को अमेठी में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो गया। पोस्टर में कहा गया है कि अमेठी की जनता रॉबर्ट वाड्रा को पुकार रही है। अमेठी में रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा यह पोस्टर कांग्रेस कार्यालय में चिपकाया गया है, लेकिन यह लगाया किसने, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article