इलेक्शन

AAP ने पंजाब में 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, 5 मंत्रियों को भी मिला टिकट, जानिए किस-किस पर लगाया दांव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 01:39 PM IST

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान कर दिया। जानिए किसे-किसे टिकट मिला है।

Image

आप पंजाब उम्मीदवार

AAP Punjab Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 की हलचल के बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान कर दिया। इस सूची में 5 मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। अमृतसर की अहम सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दिया है।

पार्टी ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

अमृतसर - कुलदीप सिंह धालीवाल

खंडूर साहिब – लालजीत सिंह भुल्लर

जालंधर – सुशील कुमार रिंकू

फतेहगढ़ साहिब –गुरप्रीत सिंह जीपी

फरीदकोट– करमजीत अनमोल

बठिंडा– गुरमीत सिंह खुड़ियां

संगरूर – गुरमीत सिंह मीत

पटियाला– डॉ. बलबीर सिंह

पांच मंत्रियों को मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जिन 13 में से 8 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है उसमें से पांच मंत्रियों को लोकसभा का टिकट दिया है। जिन मंत्रियों को लोकसभा का टिकट मिला है उनमें बटिंडा से गुरमीत सिंह खुड़ियां, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हायर और पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह को टिकट मिला है। इनके अलावा जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है। फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह और फरीदकोट से करमजीत अनमोल को टिकट दिया गया है।

सीएम मान के करीबी को फरीदकोट से टिकट

मुख्यमंत्री के करीबी रहे और मशहूर कलाकार करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दिया गया है। गुरप्रीत सिंह जीपी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट मिला है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article