इलेक्शन

PM Modi Cuttack Rally : बीजद पर पीएम का हमला, बोले- 'डबल इंजन' की सरकार करेगी ओडिशा का विकास

PM Modi Cuttack Rally : पीएम ने कहा कि इस बार यहां त्रिशंकु विधानसभा नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और बीजद के बीच है।

PM Modi Cuttack Rally : ओडिशा के कटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बीजू जनता दल (बीजद) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजद की सरकार में राज्य का विकास नहीं हुआ। राज्य के विकास के लिए यहां डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। बीजद सरकार ने राज्य को केवल भू-माफिया दिए हैं। पीएम ने कहा कि इस बार यहां त्रिशंकु विधानसभा नहीं बल्कि पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और बीजद के बीच है। नवीन पटनायक यदि इस बार चुनाव जीते तो सीएम पद पर सर्वाधिक समय तक रहने वाले वह सिक्किम के माणिक सरकार का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

पीएम मोदी की कटक रैली की 10 बड़ी बातें

  1. ओडिशा को अब बीजद की धीमी रफ्तार पीछे छोड़कर डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चुननी है। मेरा आपसे आग्रह कि यहां त्रिशंकु विधानसभा बनेगी।
  2. यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने वाली है। भाजपा ही अगले 25 वर्षों ओडिशा को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।
  3. बीजद के भ्रष्टाचारी रैकेट से यहां के लोग तंग जा चुके हैं। यहां की सरकार चिटफंड जैसे फर्जीवाड़े से गरीब लोगों को धोखा देती है। बीजद ने ओडिशा को कुछ नहीं दिया है। दिया है तो भू-माफिया।
  4. पीएम मोदी ने ओडिशा से बीजू जनता दल (बीजद) सरकार की विदाई तय होने का दावा करते हुए कहा कि वह राज्य के ‘विनाश’ से दुखी हैं।
  5. ओडिशा की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? यह बीजद सरकार है जो कुछ भ्रष्ट लोगों के नियंत्रण में है। मुट्ठी भर भ्रष्ट लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास पर कब्जा कर लिया है। बीजद के छोटे कार्यकर्ता अब करोड़पति बन गए हैं।
  6. मोदी ने कहा कि ओडिशा को नवगठित जिला खनिज निधि (डीएमएफ) से 26,000 करोड़ रुपये दिए गए थे। उन्होंने कहा कि यह पैसा सड़कों, विद्यालयों और पेयजल पर खर्च किया जाना चाहिए था, लेकिन बीजद ने इसका दुरुपयोग किया है।
  7. बीजद सरकार के हाथों में न तो ओडिशा के खनिज संसाधन और न ही सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है। यहां तक कि पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर भी इस सरकार के हाथों में सुरक्षित नहीं है।
  8. ओडिशा की जनता जानना चाहती है कि बीजद ने रत्न भंडार की चाबियों पर न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट को क्यों दबाया?
  9. मामले में बीजद की भूमिका संदिग्ध है। भाजपा सरकार 10 जून को सत्ता में आने के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।
  10. ओडिशा में बीजद सरकार का कुशासन और लोगों से की गई लूट पूरी तरह से उजागर हो गई है।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article