इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024: तेजस्वी की रैली में गजब हंगामा, टी शर्ट लूटने की होड़ में टूटीं कुर्सियां, Viral हो रहा Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 10, 2024, 09:01 PM IST

Bihar Tejaswi Rally T-Shirts Looted Viral Video: बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी सभा (Tejashwi Yadav Rally) में अफरातफरी का नजारा देखने को मिला और टी शर्ट की लूट (T-Shirts Looted Video) हो गई, बताते हैं कि तेजस्वी जब मंच पर पहुंचे तो मंच के नजदीक जाने की होड़ में सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं।

Image

भारी भीड़ के बीच आरजेडी की टी शर्ट लूटने की होड़ मच गई

KEY HIGHLIGHTS
  1. बिहार के औरंगाबाद में आयोजित तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में अफरातफरी
  2. वहां पहुंची भारी भीड़ के बीच आरजेडी की टी शर्ट लूटने की होड़ मच गई
  3. आरजेडी की टी शर्ट लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Bihar Tejaswi Rally T-Shirts Looted Video: बिहार के औरंगाबाद में आयोजित तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं और वहां पर बांटने के लिए लाई गई टी-शर्टस की लूट (T-Shirts Looted Video) मच गई, इस सबके बीच वहां रैली में अफरातफरी की स्थिति बनी रही, वहीं रैली स्थल से तेजस्वी यादव के जाते ही वहां पहुंची भारी भीड़ मंच पर चढ़ गई और वहां रखी आरजेडी की टी शर्ट लूटने लगी, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

तेजस्वी के मंच के नजदीक जाने की होड़ में सैकड़ों कुर्सियां टूट गईं, बताते हैं कि तेजस्वी के जाते ही वहां पहुंची भारी भीड़ के बीच आरजेडी की टी शर्ट लूटने की होड़ मच गई और जिसके हाथ जो लगा उसे लेकर भागता दिखा, और ये हंगामा तब तक मचा रहा है जबतक सभी टीशर्ट खत्म नहीं हो गए।

तेजस्वी का मछली खाते सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा Viral

गौर हो कि इससे पहले तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मछली खाते वक्त वायरल हो रहा है इस पर बीजेपी ने उन्हें चुनावी सनातनी कहते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर नवरात्रि के दौरान मछली खाने को लेकर निशाना साधा था वहीं विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि वीडियो नवरात्रि से एक दिन पहले 8 अप्रैल को शूट किया गया था, नवरात्रि के दौरान हिंदू नौ दिनों के त्योहार के दौरान प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन नहीं खाते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article