इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 6th Phase Polling Date: छठवें चरण में यूपी, बिहार, बंगाल और दिल्ली की 58 सीटों पर वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 6th Phase Polling Date Time, Sechdule, Chhathwe Chanran ki Polling kab Hogi: छठवें चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की 10, दिल्ली की सात, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर में मतदान होगा।

Image

लोकसभा चुनाव 2024।

Lok Sabha Chunav 2024 6th Phase Polling Date Time, Sechdule, Chhathwe Chanran ki Polling kab Hogi: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए देश भर में मतदान का कार्यक्रम जारी है। अब तक चार चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। 20 मई को पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। छठवें चरण का मतदान 25 मई को और सांतवें एवं अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि छठवें चरण में आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट के 20 प्रत्याशी भी शामिल हैं। इस सीट पर मतदान खराब मौसम की वजह से टल गया था। ईसी के अनुसार कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह मई थी। जांच के बाद 900 नामांकन पत्र वैध मिले।

छठवें चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की 10, दिल्ली की सात, जम्मू-कश्मीर की एक, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर में मतदान होगा।

बिहार (8 सीट)

  1. वाल्मीकि नगर
  2. पश्चिम चंपारण
  3. पूर्वी चंपारण
  4. शिवहर
  5. वैशाली
  6. गोपालगंज
  7. सिवान
  8. महराजगंज
दिल्ली (7 सीट)
  1. चांदनी चौक
  2. नॉर्थ इस्ट दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली
  4. नई दिल्ली
  5. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
  6. वेस्ट दिल्ली
  7. साउथ दिल्ली
हरियाणा (10 सीट)
  1. अंबाला
  2. कुरुक्षेत्र
  3. सिरसा
  4. हिसार
  5. करनाल
  6. सोनीपत
  7. रोहतक
  8. भिवानी-महेंद्रगढ़
  9. गुड़गांव
  10. फरीदाबाद
झारखंड (4 सीट)
  1. गिरिडीह
  2. धनबाद
  3. रांची
  4. जमशेदपुर
ओडिशा (6 सीट)
  1. संबलपुर
  2. कियोनझार
  3. ढेंकानाल
  4. कटक
  5. पुरी
  6. भुवनेश्वर
यूपी (14 सीट)
  1. सुल्तानपुर
  2. प्रतापगढ़
  3. फूलपुर
  4. इलाहाबाद
  5. अंबेडकर नगर
  6. श्रावस्ती
  7. डुमरियागंज
  8. बस्ती
  9. संत कबीर नगर
  10. लालगंज
  11. आजमगढ़
  12. जौनपुर
  13. मछलीशहर
  14. भदोही
पश्चिम बंगाल (9 सीट)
  1. दमदम
  2. बारासात
  3. बशीरहाट
  4. जयनगर
  5. मथुरापुर
  6. डायमंड हॉर्बर
  7. जादवपुर
  8. कोलकाता दक्षिण
  9. कोलकाता उत्तर
जम्मू-कश्मीर (1 सीट)
  1. राजौरी-अनंतनाग
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यहां के लिए कुल 311 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। 147 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए। 164 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए, जिसमें दो प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article