इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 6th Phase: दिल्ली, हरियाणा समेत 8 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई को वोटिंग, जानें हर सीट का हिसाब; कहां-कहां चुनाव

Lok Sabha Chunav 2024 6th phase Polling Date Time, Sechdule, Chhathe Chanran ki Polling kab Hogi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण का मतदान हो चुका है, अब छठे चरण के मतदान के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 7 चरणों में होने वाले चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी।

Image

58 सीटों पर 25 मई को वोटिंग, जानिए हर सीट की पूरी जानकारी।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Chunav 2024 6th phase Polling Date Time, Sechdule, Chhathe Chanran ki Polling kab Hogi: छठे चरण में देश की 58 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान का काउउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसके लिए चुनाव प्रचार का सिलसिला बृहस्पतिवार (23 मई, 2024) शाम 6 बजे थम जाएगा। इन सीटों पर 25 मई को मतदान होंगे और चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 8 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग से पहले सभी सियासी पार्टियों ने अपनी एड़ी-चोटी का जोर आजमाइश की। किन राज्यों की कितनी सीटों पर वोटिंग होनी है। किस राज्य की कितनी सीटें और कौन-कौन सी सीटों पर छठे फेज में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, आपको सबकुछ जानना चाहिए। छठे चरण के चुनाव से जुड़ा सारा गणित समझाते हैं।

छठे चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग? (Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting Constituency Statewise List)

क्रमांकराज्य/केंद्र शासित प्रदेशलोकसभा सीटों की संख्याकुल प्रत्याशी
1बिहार886
2हरियाणा10223
3झारखंड493
4ओडिशा664
5उत्तर प्रदेश14162
6पश्चिम बंगाल879
7NCT दिल्ली7162
8जम्मू कश्मीर120
कुलआठ राज्य58 सीटें889 उम्मीदवार

बिहार की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Bihar)

  1. वाल्मीकिनगर
  2. पश्चिमी चंपारण
  3. पूर्वी चंपारण
  4. शिवहर
  5. वैशाली
  6. गोपालगंज
  7. सिवान
  8. महाराजगंज

दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name NCT Delhi)

  1. नई दिल्ली
  2. चांदनी चौक
  3. दक्षिणी दिल्ली
  4. पश्चिमी दिल्ली
  5. पूर्वी दिल्ली
  6. उत्तर पूर्वी दिल्ली
  7. उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)

हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Haryana)

  1. अंबाला
  2. कुरुक्षेत्र
  3. सिरसा
  4. हिसार
  5. करनाल
  6. सोनीपत
  7. रोहतक
  8. भिवानी-महेंद्रगढ़
  9. गुड़गांव
  10. फरीदाबाद

झारखंड की इन 4 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Jharkhand)

  1. गिरिडीह
  2. धनबाद
  3. रांची
  4. जमशेदपुर

ओडिशा की इन 6 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Odisha)

  1. संबलपुर
  2. क्योंझार
  3. ढेंकानाल
  4. कटक
  5. पुरी
  6. भुवनेश्वर

उत्तर प्रदेश की इन 14 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Uttar Pradesh)

  1. सुल्तानपुर
  2. प्रतापगढ़
  3. फूलपुर
  4. इलाहाबाद
  5. अंबेडकरनगर
  6. श्रावस्ती
  7. डुमरियागंज
  8. बस्ती
  9. संत कबीर नगर
  10. लालगंज
  11. आजमगढ़
  12. जौनपुर
  13. मछलीशहर
  14. भदोही

पश्चिम बंगाल की इन 8 सीटों पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name West Bengal)

  1. तामलुक
  2. कांथी
  3. घाटल
  4. झाड़ग्राम
  5. मेदिनीपुर
  6. पुरुलिया
  7. बंकुरा
  8. बिशनुपुर

जम्मू-कश्मीर की इस 1 सीट पर वोटिंग (Phase-6 Voting Constituency Name Jammu Kashmir)

  1. अनंतनाग-राजौरी

लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण की वोटिंग 25 मई को होनी है। पहले चरण में देशभर 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर के लिए वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हुए। जबकि पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई को वोट डाले गए थे। चुनावी मौसम में सभी पार्टियां ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही हैं और एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं। बता दें, 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article