इलेक्शन

Lok Sabha Election: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग, जानें कितने उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

Forth Phase: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में चौथे चरण की वोटिंग से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। बता दें, 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होने हैं। 96 सीटों के लिए 1,717 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Image

सांकेतिक तस्वीर।

Election News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब तक दो चरण की वोटिंग हो चुकी है, तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने हैं। इस बीच लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए भी उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। चौथे चरण के चुनाव में कुल 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।

कुल 4,264 नामांकन किए गए थे दाखिल

चुनाव आयोग के मुताबिक इन 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4,264 नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1,970 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के उपरांत इन सीटों पर 1,717 उम्मीदवार शेष बचे हैं।

तेलंगाना से भरे गए सबसे अधिक नामांकन पत्र

मतदान के चौथे चरण में, तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1,488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1,103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र 7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं, तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं।

चौथे चरण में उम्मीदवारों की औसत संख्या 18

चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है। चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को था। इसके उपरांत चुनाव का दूसरा चरण 26 अप्रैल को हुआ। अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा और इन 94 सीटों पर कुल 13 सौ से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article