इलेक्शन

तीसरे चरण की वोटिंग से पहले अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, करेंगे रामलला के दर्शन; जानें पूरा प्लान

Ayodhya News: पीएम मोदी आगामी 5 मई को अयोध्या का दौरा करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से ठीक पहले वो रामलला के दर्शन करेंगे। वो फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में दो किलोमीटर रोड शो करेंगे। आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री का पूरा प्लान क्या है।

Image

अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी, जानें प्लान।

Photo : Times Now Digital

PM Modi Ayodhya Visit: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह राम मंदिर में रामलला का दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम करीब 7 बजे रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह अयोध्या में सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक लगभग 2 किलोमीटर का रोड शो करेंगे।

लल्लू सिंह के समर्थन में पीएम मोदी करेंगे रोड शो

पिछले चार महीनों में अयोध्या में पीएम मोदी का यह दूसरा रोड शो होगा। खबरों के मुताबिक, पीएम मोदी रविवार को करीब 2.45 बजे पर इटावा पहुंचेंगे और 4.45 बजे धारूहेड़ा जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम को करीब 7 बजे अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में दो किलोमीटर रोड शो करेंगे।

जगह-जगह पीएम मोदी पर की जाएगी पुष्प वर्षा

फैजाबाद में पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को खास बनाने के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले वो रामनगरी में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो किया था।

22 जनवरी को खत्म हुआ राम भक्तों का इंतजार

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भारी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। गौरतलब है कि 500 सालों के बाद 22 जनवरी को राम भक्तों का इंतजार खत्म हुआ। अयोध्या में भगवान रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य यजमान रहे थे। पीएम मोदी ने रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की थी। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान भी रखा था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article